{"_id":"65c0e7d7a8c49fb0a00a8c5d","slug":"bihar-deputy-cms-samrat-choudhary-and-vijay-kumar-sinha-meet-pm-narendra-modi-in-the-parliament-complex-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: उप मुख्यमंत्री चौधरी और सिन्हा PM मोदी से मिले; कहा- बिहार के विकास के लिए मार्गदर्शन लेने आए थे हम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: उप मुख्यमंत्री चौधरी और सिन्हा PM मोदी से मिले; कहा- बिहार के विकास के लिए मार्गदर्शन लेने आए थे हम
Mon, 05 Feb 2024 07:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नई दिल्ली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 05 Feb 2024 07:21 PM IST
सार
Bihar Deputy CMs meets PM: सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे नेता हैं। हम बिहार के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन लेने आए थे। वहीं, विजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया।
विज्ञापन
पीएम मोदी से मुलाकात करते बिहार के उप मुख्यमंत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को संसद परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक जदयू प्रमुख सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विपक्षी गठबंधन से नाता तोड़ने, फिर राज्य में एनडीए सरकार बनाने के लिए फिर से भाजपा से हाथ मिलाने के कुछ दिनों बाद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे नेता हैं। हम बिहार के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन लेने आए थे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, हमें कर्पूरी ठाकुर को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना था। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने से अत्यंत पिछड़े वर्ग, पिछड़ा वर्ग और दलित वर्ग के लोग बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, विजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि हम बिहार को अराजकता के माहौल और राज्य में ‘गुंडाराज’ चलाने वालों से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने गए थे।
बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार पर कोई चर्चा हुई, के सवाल पर सिन्हा ने कहा कि इसके लिए हमारे पास सक्षम नेतृत्व है और उचित समय पर निर्णय लिए जाएंगे।
इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री चौधरी और सिन्हा दोनों ने इस आरोप के लिए कांग्रेस की आलोचना की कि भाजपा बिहार में उसके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के वोटों की आवश्यकता कहां है? उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के पास पूर्ण बहुमत है, कहीं जाने की जरूरत नहीं है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बिहार में विपक्षी गठबंधन के दूसरे सबसे बड़े घटक कांग्रेस के तीन को छोड़कर सभी विधायक पिछले सप्ताह सत्ता खो चुके हैं। उन्हें भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए द्वारा खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच रविवार को हैदराबाद ले जाया गया।
हालांकि बिहार के एआईसीसी प्रभारी मोहन प्रकाश ने न तो इस बात की पुष्टि की और न ही इससे इनकार किया। लेकिन उन्होंने कहा कि अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि कांग्रेस विधायक टूट जाएंगे। जबकि सच्चाई यह है कि जदयू के एनडीए में जाने के बाद उनके खिलाफ उनके विधायक मतदाताओं के गुस्से के कारण दबाव में हैं। प्रकाश ने आगे कहा कि उन्हें (जदयू)) अपने झुंड को एकजुट रखने की चिंता करनी चाहिए।
वहीं, पलटवार करते हुए विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। वह उनके साथ ‘बंधुआ मजदूर’ जैसा व्यवहार कर रही है, जो लोकतंत्र में ‘पूरी तरह से अनुचित’ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता डरे हुए हैं। ये वंशवादी और सामंती मानसिकता वाले लोग हैं। उन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।