फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar deputy chief minister samrat chaudhary electric vehicles charging stations environment protection

Bihar: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बड़ा कदम, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने पर जोर

Fri, 19 Dec 2025 08:53 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 19 Dec 2025 08:53 PM IST
सार

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने का निर्देश दिया। पटना में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप, ढाबे और रेस्टोरेंट्स पर चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएं।

विज्ञापन
bihar deputy chief minister samrat chaudhary electric vehicles charging stations environment protection
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह बात पटना में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक के दौरान कही।

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि पेट्रोल पंपों, ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएं। उन्होंने बताया कि इससे न केवल इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि निजी निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : भारत निर्वाचन आयोग घिर गया; विपक्ष को जीतन राम मांझी ने कैसे दे दी ताकत?
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्राट चौधरी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन पारंपरिक पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में कहीं अधिक किफायती हैं और इनका रखरखाव भी कम होता है। उन्होंने यह भी बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण के अनुकूल हैं, जिससे वायु प्रदूषण में कमी आएगी और कार्बन उत्सर्जन घटेगा। यह कदम जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने में भी मददगार साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed