फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Dead body of a youth who had left home to see fair found in Nalanda, murder due to love affair

Bihar: मेला देखने के लिए घर से निकले युवक का नालंदा में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Fri, 19 Apr 2024 07:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 19 Apr 2024 07:22 PM IST
सार

Nalanda Crime: मृतक के फुफेरे भाई ने बताया कि उसका भाई मेला देखने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ दोस्तों से गिरियक बाजार में मिला था। इसके बाद उसने उन दोस्तों से कहा कि वह मेला देखकर वापस लौट आएगा। रात करीब दो बजे उसने फोन किया और कहा कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। इसके बाद फोन कट गया।

विज्ञापन
Bihar: Dead body of a youth who had left home to see fair found in Nalanda, murder due to love affair
मृतक संदीप कुमार तथा अस्पताल परिसर में बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में शुक्रवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला कतरीसराय थाना क्षेत्र के गिरियक शाहपुर मुख्य मार्ग के छाछु बीघा के पास का है। मृतक की पहचान नवादा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मझानपुर गांव निवासी हीरा यादव के बेटे संदीप कुमार (24) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
मृतक के फुफेरे भाई सुधीर ने बताया कि उसका भाई संदीप कुमार मेला देखने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ दोस्तों से गिरियक बाजार में मिला था। इसके बाद उसने उन दोस्तों से कहा कि वह मेला देखकर वापस लौट आएगा। रात करीब 2:00 बजे उसने फोन किया और कहा कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। इसके बाद फोन कट गया।
विज्ञापन


सुधीर ने बताया कि उसके बाद वह गांव के ही तीन-चार लड़कों के साथ उसे ढूंढने रात में छाछु विगहा पहुंचा, जहां संदीप का कहीं अता-पता नहीं चला। फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। उसके बाद शुक्रवार की सुबह स्थानीय पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद वे लोग मौके पर पहुंचे, जहां देखा कि बेरहमी से संदीप की हत्या की गई है। हाथ-पैर को तोड़ दिया गया है। लाठी-डंडों की चोट शरीर पर दिख रही है। हत्या किन कारणों से की गई है, उन्हें इसके बारे में पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संदीप कुमार तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। जबकि उससे बड़ी एक बहन है। वह ग्रेजुएशन पार्ट 2 की पढ़ाई कर रहा था। मां आशापुरी कॉलेज घोषरामा में उसने अपना नामांकन कराया हुआ था। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। छाछु विगहा स्थित साई धाम में मेला लगा हुआ था।

 
राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि छाछु बीघा स्थित दरवेशपुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क पर एक युवक की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई कर थानाध्यक्ष कतरीसराय और अंचल निरीक्षक गिरीयक के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जहां से मृत युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान नवादा निवासी के रूप में की गई। इसके बाद मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। प्रारंभिक पूछताछ में प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने आई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। युवक का मोबाइल भी गायब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed