बिहार दिवस समारोह: नीतीश सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं की हुई सराहना, दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
Bihar Day Celebration: गांधी मैदान पहुंची कई महिलाओं ने कहा कि राज्य सरकार की इन योजनाओं ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत आधार दिया है। उन्होंने बताया कि पहले जहां महिलाएं घर तक सीमित थीं, अब वे योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार दिवस के मौके पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण योजनाओं को लोगों का भरपूर समर्थन और प्रशंसा मिली। समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों ने इस आयोजन को न केवल सूचनात्मक बनाया, बल्कि जनजागरूकता का एक सशक्त माध्यम भी बना।
महिला सशक्तिकरण की योजनाओं ने खींचा ध्यान
समारोह में समाज कल्याण विभाग के पंडाल में लगे महिला सशक्तिकरण से जुड़े निदेशालयों के स्टॉल खास आकर्षण का केंद्र रहे। यहां मौजूद विभिन्न योजनाओं की जानकारी ने महिलाओं में उत्साह भर दिया। स्टॉल पर पहुंचे लोग योजनाओं की जानकारी लेकर सरकार की पहल की सराहना करते नजर आए।
यह भी पढ़ें- Bihar:महाराष्ट्र डिप्टी सीएम पर कुणाल कामरा की टिप्पणी पर क्या बोले चिराग, अभिव्यक्ति की आजादी पर कही यह बात
गांधी मैदान पहुंची कई महिलाओं ने कहा कि राज्य सरकार की इन योजनाओं ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत आधार दिया है। उन्होंने बताया कि पहले जहां महिलाएं घर तक सीमित थीं, अब वे योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
महिलाओं की बेहतरी के लिए चलाई जा रहीं योजनाएं
समारोह में जिन प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई, उनमें सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, पूरक पोषाहार कार्यक्रम, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना और मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना शामिल हैं।
महिला एवं बाल विकास निगम का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
इस आयोजन में महिला एवं बाल विकास निगम का स्टॉल सबसे अधिक चर्चित रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने यहां पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली। यहां स्टाफ ने विस्तार से बताया कि राज्य सरकार महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किस तरह योजनाएं संचालित कर रही है।
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की भी दी गई जानकारी
बिहार दिवस समारोह में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा भी दो विशेष स्टॉल लगाए गए, जहां अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। इन स्टॉलों पर बताया गया कि अल्पसंख्यक समाज के लोग किस तरह इन योजनाओं से लाभ उठा सकते हैं और अपनी सामाजिक व आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar:सीबीआई ने Nhai के जीएम को 15 लाख रुपये घूस लेते दबोचा, पटना में महाप्रबंधक के पास मिले 1.18 करोड़ रुपये
इन योजनाओं में छात्रावास योजना, राज्य कोचिंग योजना, अल्पसंख्यक मुस्लिम परित्यक्ता-तलाकशुदा महिला सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रम शक्ति योजना, मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास खाद्यान्न-अनुदान योजना, बिहार राज्य वक्फ विकास योजना, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना जैसी कई योजनाएं प्रमुख थीं।
इन स्टॉलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने जानकारी ली और कहा कि नीतीश सरकार की ये योजनाएं जमीनी स्तर पर बदलाव ला रही हैं। महिला और अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए ये प्रयास सराहनीय हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.