फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime Sasaram man was strangled to death after being attacked wife opposition to talking girls

Crime In Bihar: धारदार हथियार से हमले के बाद गला दबाकर हत्या, लड़कियों से बातचीत का विरोध पत्नी को पड़ा भारी

Fri, 11 Apr 2025 10:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 11 Apr 2025 10:33 PM IST
सार

Murder: पहले धारदार हथियार से हमला किया और फिर गला दबाकर मार डाला। दूसरी लड़कियों से बातचीत का विरोध पत्नी को भारी पड़ गया।

विज्ञापन
Bihar Crime Sasaram man was strangled to death after being attacked wife opposition to talking girls
मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के दिनारा में एक पति ने प्रेम विवाह कर घर लाई पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। इतना ही नहीं पति ने पहले अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया और जब उसकी मृत्यु नहीं हुई तो फिर गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

विज्ञापन


दरअसल, जिले के दिनारा निवासी ताल्हा अंसारी ने दिनारा के ही रेशमा खातून से लगभग सात-आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन फिर अचानक पति कुछ अन्य लड़कियों से भी बातचीत करने लगा। हालांकि, पत्नी तो पहले पति की इन हरकतों से अनजान रही, लेकिन जब पता चला तो पत्नी ने विरोध करना शुरू कर दिया और इसी को लेकर अक्सर दोनों में झगड़े भी होने लगे। शुक्रवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था और विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि पति ने पहले धारदार हथियार से उस पर हमला किया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सनकी पति बना हैवान, पीट-पीटकर पत्नी की ले ली जान; पड़ोसी बनाते रहे वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भ से भी थी पत्नी
मृतका के चाचा सरफराज खान ने बताया कि लगभग सात आठ वर्ष पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था और इसी सदमे में लड़की के पिता की मृत्यु भी हो गई थी। उन्होंने कहा कि उनकी भतीजी रेशमा खातुन गर्भवती थी, जिसे उसके पति ताल्हा अंसारी ने बेरहमी से हत्या कर दी है।


परिवार का आरोप 
मृतका के चाचा सरफराज खान ने यह भी बताया कि उसकी भतीजी के पति का अन्य लड़कियों से भी संपर्क था, जिसका वो अक्सर विरोध करती थी। आज भी जब उसने अपने पति को किसी अन्य लड़की से बात करते देखा तो विरोध किया और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पति ने पहले धारदार हथियार से अपनी पत्नी पर वार किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति शव को विक्रमगंज धनगाई अस्पताल में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में 83 नियोजन शिक्षकों की नियुक्ति रद्द, HC के फैसले से हड़कंप

पुलिस ने कराया शव का पोस्टमॉर्टम
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed