फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Patna Police arrested accused of Jethuli case with a reward of Rs 50,000

Bihar Crime: जेठुली कांड का 50 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार, पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Sat, 13 Jul 2024 08:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 13 Jul 2024 08:18 PM IST
सार

Patna Crime: फतुहा डीएसपी निखिल सिंह ने बताया कि जेठुली गोलीकांड में चार लोगों की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। उसी मामले के मुख्य आरोपी रामप्रवेश राय को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Patna Police arrested accused of Jethuli case with a reward of Rs 50,000
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र के जेठुली में अपराधियों द्वारा चार लोगों को एक विवाद के दौरान गोली मार दी गई थी। इस मामले में पुलिस को शनिवार को एक अहम और बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने जेठुली गोलीकांड के मुख्य आरोपी रामप्रवेश राय की गिरफ्तारी कर ली है।

विज्ञापन


फतुहा डीएसपी निखिल सिंह ने बताया कि जेठुली गोलीकांड में चार लोगों की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। उसी मामले के मुख्य आरोपी रामप्रवेश राय को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भारत के विभिन्न हिस्सों में वेश बदलकर छिपता रहा। इस कारण से मुख्यालय ने रामप्रवेश राय की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम भी रखा था। उस घटना के बाद से भारत के कई हिस्सों में यह वेश बदलकर छिप कर रहा करता था। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधिक्षक के नेतृत्व में कल पुलिस ने रामप्रवेश राय को दीघा थाना क्षेत्र के आशियाना मोड़ के पास से पकड़ लिया। यह अपना हुलिया बदलकर पुलिस को चकमा देकर पटना में छिपा हुआ था।
विज्ञापन

 
पकड़े जाने पर भी आरोपी रामप्रवेश राय ने पुलिस से अपनी पहचान छिपाने की कोशिश भी की। लेकिन उसकी चालाकी काम न आई। इस तरह से जेठुली गोलीकांड के आरोपी को पकड़ लिया गया। वहीं, एसडीपीओ ने बताया कि रामप्रवेश राय पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। इस छापामारी दल में नदी थानाध्यक्ष राजू कुमार और अपर थानाध्यक्ष चुनून कुमार, दीघा थाना अध्यक्ष और एसटीएफ की टीम भी शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed