{"_id":"604c360b8ebc3e8d1d4f2c67","slug":"bihar-crime-news-some-people-rape-a-woman-in-a-running-car-on-gun-point-make-video-and-viral-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना: छात्रा को अगवा कर चलती कार में दुष्कर्म, वीडियो बनाया और कर दिया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना: छात्रा को अगवा कर चलती कार में दुष्कर्म, वीडियो बनाया और कर दिया वायरल
Sat, 13 Mar 2021 09:21 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 13 Mar 2021 09:21 AM IST
सार
- पटना में एक लड़की के साथ चलती कार में दुष्कर्म किया
- दुष्कर्म का वीडियो बना उसे सोशल मीडिया पर किया वायरल
- लड़की ने महिला थाना में आऱोपी के खिलाफ दर्ज की शिकायत
विज्ञापन
छात्रा के साथ किया दुष्कर्म और वीडियो बनाकर किया वायरल
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना में एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह घटना बीते सात मार्च की है लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर आरोपी छात्रा के घर पर आ धमका था और लड़की को अपना मुंह ना खोलने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
लड़की ने बताया कि आरोपी ने बंदूक की गोली के बल पर अपने साथियों के साथ उसका अपहरण किया और उसे बंदी कर रखा। यही नहीं, छात्रा ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म भी किया और इसका वीडियो भी बनाया। बच्ची का कहना है कि आरोपित इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा किसी को इस घटना के बारे में जानकारी देने या मुंह खोलने पर लड़की और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। लड़की का कहना है कि आरोपित ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर भी भरा। आरोपी का नाम उज्जवकांत है और वो अपराधी प्रवृत्ति का है।
विज्ञापन
लड़की की माने तो कुछ दिन पहले ही वो एक जेल से छूटा है। वहीं लड़की ने शुक्रवार को महिला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। यहा मामला रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। लड़की ने बताया कि वो सात मार्च को देर शाम अपने घर से निकली थी, उसे कॉपी खरीदनी थी लेकिन इसी बीच आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया।
लड़की ने बताया कि आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। उज्जवलकांत ने चलती कार में ही लड़की के साथ दुष्कर्म किया। लड़की का कहना है कि आरोपी ने जबरन उसका वीडियो भी बनाया और उसकी मांग में सिंदूर भी भर दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने दो दिन तक उसे अपनी बहन के घर बंदी बनाकर रखा।
लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और अपहरण की धारा के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।