Bihar Crime: ऑपरेशन जखीरा के तहत भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Bihar Crime: पुलिस ने मोहल्ला कुम्हार टोली से एक राइफल, एक देसी कट्टा और 253 कारतूस जब्त किए। इसके अलावा, तीन लीटर शराब और छह लाख 67 हजार रुपए भी बरामद हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पटना पुलिस ने जिले में सक्रिय अभियान चलाया है। इसी क्रम में बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र में ऑपरेशन जखीरा के तहत पुलिस ने बड़ी छापेमारी की और भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए।
पुलिस ने मोहल्ला कुम्हार टोली से एक राइफल, एक देसी कट्टा और 253 कारतूस जब्त किए। इसके अलावा, तीन लीटर शराब और छह लाख 67 हजार रुपए भी बरामद हुए। इस कार्रवाई में हरेंद्र कुमार और आशुतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पढ़ें: : मुजफ्फरपुर में सीएसपी संचालक से लूटपाट, विरोध करने पर गंभीर रूप से घायल
पुलिस ने बताया कि उन्हें लगातार हथियार रखने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद विशेष टीम का गठन किया गया और पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पश्चिमी सिटी एसपी ने कहा कि ऑपरेशन जखीरा के तहत पटना जिले में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है और किसी भी व्यक्ति को अगर गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।