{"_id":"66891d94bff7416ace060177","slug":"bihar-crime-fierce-firing-between-two-groups-over-mutual-dispute-in-patna-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna Crime: आपसी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी, एक युवक की गोली लगने से इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna Crime: आपसी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी, एक युवक की गोली लगने से इलाज के दौरान मौत
Sat, 06 Jul 2024 04:03 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:03 PM IST
सार
Patna Crime: पटना में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक युवक को गोली लगी। आसपास के लोगों ने युवक को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दी है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल कायम हो गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते हुए भदौर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि शोभा ठेका गांव में दो गुटों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। इसी में एक गुट के द्वारा गोलीबारी की गई, जिसमें जितेंद्र चौहान नाम के युवक को गोली लगी। इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को पूरी तरह सील कर दी है और पटना से एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि जितेंद्र चौहान के पेट में गोली लगी है। यह पूछे जाने पर की कितनी गोलियां लगी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि जितेंद्र चौहान को कितनी गोली लगी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों के तरफ से अभी तक इस मामले को लेकर कोई भी लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किनके किनके बीच किस बात का विवाद था और कितनी गोलियां चली है।
विज्ञापन