फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Criminals shot a collection agent in Masaurhi vegetable market of Patna, one arrested

Bihar Crime: राजधानी पटना की सब्जी मंडी में अपराधियों ने कलेक्शन एजेंट को मारी गोली, एक गिरफ्तार

Sun, 08 Sep 2024 07:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 08 Sep 2024 07:20 PM IST
सार

Patna Crime: मसौढ़ी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी नव वैभव ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक खोखा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार अपराधी मुन्ना कुमार से पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्ट्या में मामला पैसे के विवाद को लेकर बताया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Bihar Crime: Criminals shot a collection agent in Masaurhi vegetable market of Patna, one arrested
अस्पताल में भर्ती घायल कलेक्शन एजेंट नित्यानंद सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के मसौढ़ी सब्जी मंडी में रविवार की दोपहर अपराधियों ने नगर निगम के कलेक्शन एजेंट नित्यानंद सिंह उर्फ पहलवान जी को गोली मार दी। गोली एजेंट के पैर में लगी और वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना के बाद मसौढ़ी थाना पुलिस सब्जी मंडी पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और लोगों से पूछताछ के बाद घटना के दो घंटे के अंदर एक अपराधी को पकड़ लिया। जबकि दूसरे अपराधी की तलाश में छापामारी की जा रही है। घटना का कारण कलेक्शन के बाद पैसे का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


घटना की पुष्टि करते हुए मसौढ़ी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी नव वैभव ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक खोखा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार अपराधी मुन्ना कुमार से पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्ट्या में मामला पैसे के विवाद को लेकर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नित्यानंद सिंह उर्फ पहलवान जी पिछले सात वर्षों से नगर निगम के प्राइवेट कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करते आ रहे हैं। रविवार को नित्यानंद सिंह सब्जी मंडी में बैठे थे। इसी बीच दो युवक उनके पास पहुंचे और पैसे की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी बीच एक अपराधी ने कमर से पिस्तौल निकाल कर पहलवान जी पर गोली चला दी। घटना के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पहलवान जी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा। उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना मसौढ़ी थाने को दी।


इस घटना के पीछे हरिवंशपुर के निगम कुमार और मुन्ना कुमार का नाम सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधी मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि निगम कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed