फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: BJP worker shot dead in broad daylight in Arrah, miscreants surrounded him and killed him

Crime: आरा में दिनदहाड़े BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घेरकर उतारा मौत के घाट; लोगों में दहशत

Tue, 21 May 2024 02:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 21 May 2024 02:17 PM IST
सार

Bihar Crime: नगर थानाध्यक्ष ने कहा कि कांड की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी घटना का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bihar Crime: BJP worker shot dead in broad daylight in Arrah, miscreants surrounded him and killed him
मृतक भाजपा कार्यकर्ता प्रिंस सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के आरा में हथियारबंद बदमाशों ने जमीन विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जहां इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही नामजद लोगों पर युवक को बीच रास्ते घेरकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के मझौआ बांध के पास मंगलवार अहले सुबह की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सिम्हा थाना क्षेत्र के कुदरिया गांव निवासी हेमंत कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह के बेटे प्रिंस सिंह (26) के तौर पर हुई है। जो वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिर के पास अपने पूरे परिवार के साथ रहता था। इधर, प्रिंस सिंह भाजपा का कार्यकर्ता भी था। इधर, दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए आरा सदर अस्पताल ले गई। इसके साथ ही पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पूरे मामले की छानबीन भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

Bihar Crime: BJP worker shot dead in broad daylight in Arrah, miscreants surrounded him and killed him
घटनास्थल पर छानबीन करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मृतक के मौसा हरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रिंस कुमार सिंह का जमीन को लेकर गांव के ही नामजद लोगों के साथ विवाद चल रहा था। जहां इस विवाद को सुलझाने के लिए कई बार बड़हरा क्षेत्र के स्थानीय बीजेपी विधायक राघवेंद्र सिंह द्वारा पंचायत भी बैठाई गई थी। आज उसी सिलसिले में जब प्रिंस सिंह फिर विधायक राघवेंद्र सिंह के आवास पर मिलने जा रहा था। इसी बीच पहले से घात लगाए हरेंद्र सिंह और उनके लड़के ने पीछा कर उसे घेरकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष से जब पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि कांड की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी घटना का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed