फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Big theft in five flats of Charminar Apartment in Patna

पटना में चोरों का आतंक: चारमीनार अपार्टमेंट के पांच फ्लैटों में बड़ी चोरी, लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ

Mon, 03 Mar 2025 11:03 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Mar 2025 11:03 AM IST
सार

Patna Ceime: चारमीनार अपार्टमेंट की प्रेसिडेंट स्नेहलता देवी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अपार्टमेंट के पास ही कदमकुआं थाना है, लेकिन इलाके में पुलिस गश्ती नहीं होती। इसी वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं और लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
Bihar Crime: Big theft in five flats of Charminar Apartment in Patna
चोरी की वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला है। रिटायर्ड डॉक्टर, प्रोफेसर समेत पांच फ्लैटों में चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर रोड नंबर 12 स्थित चारमीनार अपार्टमेंट में हुई, जहां रात के अंधेरे में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


कैसे हुई वारदात?
घटना तड़के करीब ढाई से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। चोरों ने सुनियोजित तरीके से अपार्टमेंट में घुसकर बंद फ्लैटों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चार की संख्या में आए चोर A ब्लॉक के रास्ते अपार्टमेंट में घुसे और B व D ब्लॉक में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। A ब्लॉक के फ्लैट नंबर 104 में आशुतोष कुमार का फ्लैट है, जो बरहिया के एक कॉलेज में पदस्थापित हैं। वहीं, B ब्लॉक के फ्लैट नंबर 301 में स्वर्गीय प्रमोद जी का घर है, जहां भी चोरों ने हाथ साफ किया। इसके अलावा, D ब्लॉक के तीन अन्य फ्लैटों में भी चोरी की गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोग नाराज, पुलिस गश्ती पर सवाल
चारमीनार अपार्टमेंट की प्रेसिडेंट स्नेहलता देवी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अपार्टमेंट के पास ही कदमकुआं थाना है, लेकिन इलाके में पुलिस गश्ती नहीं होती। इसी वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं और लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
वारदात की सूचना मिलने के बाद कदमकुआं थाना पुलिस, डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। कदमकुआं थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि पांच फ्लैटों में चोरी की घटना हुई है, लेकिन अब तक किसी भी पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी और चोरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए ताकि ऐसे आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed