फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Aerial firing in Patna causes panic, stampede among devotees going for Ganga bath

Bihar Crime: पटना में हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप, गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं में भगदड़

Sun, 24 Aug 2025 02:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 24 Aug 2025 02:38 PM IST
सार

Bihar: फतुहा एसडीपीओ अवधेश प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बदमाश दो की संख्या में थे, जिन्होंने बाजार में पहुंचकर 4-5 राउंड फायरिंग की। पुलिस टीम लगातार छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar Crime: Aerial firing in Patna causes panic, stampede among devotees going for Ganga bath
फायरिंग से दहशत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के फतुहा नगर क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात बदमाशों ने बीच बाजार में कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी। घटना के समय बड़ी संख्या में लोग बाजार में मौजूद थे और गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु घाट की ओर जा रहे थे। अचानक हुई फायरिंग से श्रद्धालुओं और आम लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार से पांच बदमाश फतुहा बाजार स्थित केनरा बैंक के पास पहुंचे और पिस्तौल निकालकर हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इसके बाद सभी बदमाश फोरलेन की ओर भाग निकले। घटना से पूरे बाजार में दहशत का माहौल बन गया। दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दीं।

विज्ञापन


पढ़ें:  'अगर 65 लाख वोट फर्जी तो केंद्र सरकार भी फर्जी', राजद नेता ने कसा तंज; कांग्रेस को लेकर भी बोले

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

फतुहा एसडीपीओ अवधेश प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बदमाश दो की संख्या में थे, जिन्होंने बाजार में पहुंचकर 4-5 राउंड फायरिंग की। पुलिस टीम लगातार छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed