फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: A group opened fire over drug dispute in Patna, a youth injured; Bihar Police

Bihar News: पटना में नशे के विवाद को लेकर एक गुट ने दागीं गोलियां, एक युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 17 Feb 2024 12:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 17 Feb 2024 12:34 PM IST
सार

Patna Hindi News: पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि घायल युवक की स्थिति में सुधार होने के बाद पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी।

विज्ञापन
Bihar Crime: A group opened fire over drug dispute in Patna, a youth injured; Bihar Police
बहादुरपुर थाना, पटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना के बहादुरपुर में नशे के विवाद को लेकर शुक्रवार की देर रात दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक युवक को गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए पटना के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के नंद नगर में शुक्रवार की देर शाम पिंटू कुमार और अमरजीत कुमार के बीच नशे के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि इसी सिलसिले में शुक्रवार की देर रात अमरजीत कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ पिंटू के घर पहुंचा और घर के नजदीक पिंटू पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में पिंटू बुरी तरह घायल हो गया। गोलीबारी की घटना के बाद अमरजीत कुमार वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल पिंटू कुमार को इलाज के लिए पटना के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घटना के बाद मौके पर सनसनी का माहौल कायम हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बहादुरपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद घायल पिंटू कुमार की पत्नी ने बहादुरपुर थाने में एक लिखित आवेदन दिया। आवेदन में उसने अमरजीत कुमार पर उसके पति पिंटू कुमार की हत्या की नियत से गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी शरद आरएस ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि घायल पिंटू की स्थिति में सुधार होने के बाद पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed