फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar court order for FIR on Tejashwi Yadav and Misa Bharti and others

बिहार: पांच करोड़ लेकर भी टिकट न देने के आरोप में तेजस्वी यादव व मीसा भारती समेत छह पर केस दर्ज

Wed, 22 Sep 2021 08:15 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Sep 2021 08:15 PM IST
सार

आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह का कहना है कि उनसे भागलपुर सीट से लोक सभा का टिकट देने के लिए पांच करोड़ रुपए लिए गए थे। इसके बाद भी टिकट नहीं दिया गया। 
 

विज्ञापन
Bihar court order for FIR on Tejashwi Yadav and Misa Bharti and others
तेजस्वी यादव - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

पांच करोड़ लेकर टिकट नहीं देने के आरोप में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और राज्यसभा सांसद मीसा भारती समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तेजस्वी-मीसा के साथ ही कांग्रेस के विधायक मदनमोहन झा, कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक सदानंद सिह, कांग्रेसी नेता शुभानंद मुकेश और कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर पर कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है। 

पांच करोड़ रुपये लेकर भी टिकट न देने के आरोप में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, उनकी बहन मीसा भारती समेत छह पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश हुए थे। यह आदेश कोर्ट की ओर से जारी किया गया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता और अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने पटना के सीजेएम की अदालत में 18 अगस्त को एक परिवाद दायर किया था। इस परिवाद में आरोप था कि तेजस्वी-मीसा समेत कांग्रेसी नेताओं ने भागलपुर से लोकसभा का टिकट देने के बदले में 15 जनवरी 2019 को पांच करोड़ रुपये लिए लेकिन टिकट नहीं दिया। उनकी जगह शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को टिकट दे दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव के टिकट की हुई थी डील
पांच करोड़ लेकर टिकट न देने का आरोप कांग्रेस नेता व अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह की ओर से लगाया गया है। उन्होंने पटना के सीजेएम कोर्ट में 18 अगस्त को परिवाद दायर किया था। उनका आरोप है कि भागलपुर से लोक सभा का टिकट देने के लिए सभी आरोपितों ने उनसे पांच करोड़ रुपए की मांग की थी। 15 जनवरी 2019 को उन्होंने यह रुपए दे दिए, इसके बाद भी उन्हें टिकट नहीं दिया गया। इसके बाद उन्हें आश्वासन दिया गया कि विधानसभा चुनाव में टिकट दिया जाएगा, लेकिन वह भी नहीं मिला। 

तेजस्वी ने दी थी जान से मारने की धमकी
संजीव कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि टिकट न मिलने पर उन्होंने तेजस्वी यादव से संपर्क किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपों की सुनवाई के बाद सीजेएम विजय किशोर सिंह ने सभी के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए। पटना एसएसपी ने बताया कि अभी तक पुलिस को ऐसा आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलते ही उसका पालन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed