फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Congress afraid of the breakdown of MLA more threatened than former state president Ashok Chaudhary

बिहार: कांग्रेस को विधायकों के टूटने का सता रहा है डर, मंत्रिमंडल विस्तार में देरी से धड़कनें तेज

Wed, 06 Jan 2021 02:11 AM IST
देव कश्यप कुमार निशांत, पटना
कुमार निशांत, पटना Published by: देव कश्यप Updated Wed, 06 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Bihar Congress afraid of the breakdown of MLA more threatened than former state president Ashok Chaudhary
कांग्रेस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

जदयू के नेता हर दूसरे दिन दावा कर रहे हैं कि राजद और कांग्रेस के कई विधायक उनके संपर्क में हैं और दल बदलने के लिए तैयार हैं। इस बीच चर्चा है कि कांग्रेस को अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी से ज्यादा खतरा है। 

विज्ञापन


चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष रहते कांग्रेस ने बिहार में 27 सीटें जीती थीं। इस बार कांग्रेस के 19 विधायक हैं। तब जदयू, राजद और कांग्रेस ने मिलकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। चौधरी उस सरकार में मंत्री बने और तभी से वो नीतीश कुमार के होकर रह गए। बाद में जब नीतीश ने गठबंधन से अलग होकर भाजपा के साथ सरकार बनाई, तो अशोक चौधरी भी कांग्रेस छोड़ कर जदयू में शामिल हो गए।
विज्ञापन



चौधरी फिलहाल शिक्षामंत्री के साथ-साथ जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। सूत्रों का कहना है कि पुराने संबंधों के चलते कांग्रेस के कई लोग अब भी उनके संपर्क में हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले भी प्रदेश कांग्रेस टूट की कगार पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू की चाल से कांग्रेस विधायकों को डर है कि उछल-कूद करने से उनका दांव उल्टा पड़ सकता है। भाजपा और जदयू में अगर खटपट बढ़ी और राजद की कोशिशों को कामयाबी मिली तो पार्टी बदलने से नुकसान ही होगा। इसलिए व्याकुल विधायक मौके का इंतजार कर रहे हैं। वहीं पार्टी के नेतृत्व के अविश्वास से नये विधायक भी आहत हैं।


उनका कहना है कि जनता ने तो भरोसा जता दिया, लेकिन कांग्रेस परिवार के नए सदस्यों पर गार्जियन का अविश्वास करना ठीक नहीं। माना जा रहा है कि अशोक चौधरी एक बार फिर कांग्रेस तोड़ने के लिए सक्रिय हैं और इसीलिए मंत्रिमंडल का विस्तार रुका हुआ है। हालांकि विधानमंडल में कांग्रेस के मुख्य सचेतक राजेश कुमार ने ऐसी किसी भी आशंका को खारिज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed