{"_id":"65c4a98945dde4a53a0ea82d","slug":"bihar-cm-nitish-kumar-meets-lk-advani-in-delhi-wished-for-bharat-ratna-award-news-in-hindi-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर की मुलाकात, भारत रत्न मिलने पर दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर की मुलाकात, भारत रत्न मिलने पर दी बधाई
Thu, 08 Feb 2024 03:44 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:44 PM IST
सार
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने पर बधाई दी।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीएम नीतीश कुमार दो दिनों से दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान नीतीश कुमार ने गुरुवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात करने के लिए नीतीश कुमार उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और उनके साथ वक्त गुजारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे तक बातचीत और मुलाकात हुई। इससे पहले बुधवार को नीतीश कुमार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। एनडीए खेमे के वापसी के बाद नीतीश कुमार की दिल्ली यात्रा कई मायनों में अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
सीएम नीतीश के आडवाणी से अच्छे संबंध
गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने 2013 के बाद से कई बार भाजपा के साथ अपने संबंधों में दरार के बावजूद हमेशा लालकृष्ण आडवाणी को उच्च सम्मान दिया है और अक्सर उनके और पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहार वाजपेयी के साथ अपने संबंधों को याद किया है।