{"_id":"61c7c4645a5b7b1c6d3e19ea","slug":"bihar-cm-nitish-kumar-demand-for-special-status-differences-between-bjp-jdu-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: विशेष दर्जे की मांग को लेकर अड़े सीएम नीतीश कुमार, बढ़े भाजपा-जदयू में मतभेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: विशेष दर्जे की मांग को लेकर अड़े सीएम नीतीश कुमार, बढ़े भाजपा-जदयू में मतभेद
Sun, 26 Dec 2021 06:54 AM IST
देव कश्यप
कुमार निशांत, पटना।
कुमार निशांत, पटना।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 26 Dec 2021 06:54 AM IST
सार
भाजपा की ओर से पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य दर्जा देने का कोई औचित्य नहीं है। यह जदयू का एजेंडा है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर अड़े हैं, लेकिन भाजपा इसका विरोध कर रही है। इस मसले पर सत्ता पर काबिज दोनों दलों के बीच मतभेद बढ़ता जा रहा है। हालांकि इसके बाद भी दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव मिलकर ही लड़ेंगी।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य दर्जा देने का कोई औचित्य नहीं है। यह जदयू का एजेंडा है। सरकार में भाजपा के 16 मंत्री हैं। एक-दूसरे के सहयोग से सरकार चल रही है। 2005 से 2021 तक बिहार बन रहा है। गांव-गांव तक सड़क बन गई। बिजली उत्पादन में भी हम आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
अटल जी ने बीआरजीएफ के माध्यम से पैकेज दिया था। कांटी थर्मल प्लांट उसी से बना। उधर, जदयू का कहना है कि नीति आयोग को मानक में बदलाव कर विशेष राज्य का दर्जा देना चाहिए। हालांकि नीति आयोग में विशेष राज्य दर्जे का प्रावधान ही नहीं है। उधर, दोनों पार्टियों में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन