{"_id":"6a06f01e04ea58ef45010338","slug":"bihar-cleanliness-fortnight-begins-at-ntpc-headquarters-employees-take-swachhta-pledge-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: एनटीपीसी मुख्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: एनटीपीसी मुख्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ
Fri, 15 May 2026 03:36 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 03:36 PM IST
सार
एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ हुआ। कर्मचारियों ने स्वच्छता शपथ ली। 31 मई तक जागरूकता अभियान, प्रतियोगिताएं, स्कूलों में कार्यक्रम और स्थानीय बस्तियों में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने स्वच्छता-शपथ ली
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय में शुक्रवार से स्वच्छता पखवाड़ा 2026 की शुरुआत की गई। केंद्रीय कार्यालय के निर्देशों के तहत आयोजित इस अभियान का शुभारंभ स्वच्छता शपथ के साथ हुआ। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री विल्सन अब्राहम ने कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ दिलाई।
आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया
इस दौरान कर्मचारियों को कार्यस्थल के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने व्यक्तिगत स्वच्छता तथा साफ-सफाई के महत्व पर अपने विचार साझा किए। एनटीपीसी प्रबंधन ने बताया कि 15 मई से 31 मई तक चलने वाले इस स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके अलावा आसपास के विद्यालयों में स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Bihar News: पटना में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, सीएनजी का क्या रेट है? लोगों में नाराजगी
विज्ञापन
स्थानीय बस्तियों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने की भी योजना बनाई गई है। कार्यक्रम में एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।