फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Clash between Chetan Anand and AIIMS security guards with medical staff hostage also patna bihar police

Bihar News : चेतन आनंद और एम्स के सुरक्षा गार्ड और मेडिकल स्टाफ के बीच हुआ विवाद, बनाया बंधक

Thu, 31 Jul 2025 06:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 31 Jul 2025 06:29 PM IST
सार

Bihar : पटना के बड़े अस्पतालों में गुंडागर्दी चरम पर है। चाहे मामला पीएमसीएच का हो या एनएमसीएच का। इस बार मामला एम्स का है, जहां विधायक चेतन आनंद के साथ सुरक्षा गार्ड और मेडिकल स्टाफ ने मारपीट की है। साथ ही बंधक भी बनाया।  

विज्ञापन
Bihar: Clash between Chetan Anand and AIIMS security guards with medical staff hostage also patna bihar police
विधायक चेतन आनद और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवहर के विधायक चेतन आनंद का पटना एम्स में सुरक्षा गार्ड और मेडिकल स्टाफ के साथ विवाद हो गया। इस दौरान उन्हें अस्पताल में बंधक बना लिया गया। घटना बुधवार देर रात की है। बताया जाता है कि विधायक चेतन आनंद अपने कुछ समर्थकों के साथ एक मरीज को देखने एम्स पहुंचे थे। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंदर जाने को लेकर विधायक चेतन आनंद और अस्पताल के सुरक्षा गार्ड के बीच कहासुनी हुई और बात बढ़ते बढ़ते स्थित तनावपूर्ण हो गई। विधायक चेतन आनंद की पत्नी डॉ आयुषी सिंह ने मामला दर्ज कराया है।  

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जाता है कि चेतन आनंद एक मरीज से मिलने एम्स पहुंचे थे, जहां अंदर जाने को लेकर उनकी सुरक्षा गार्ड से बहस होने लगी। दोनों के बीच कहासुनी होते होते मामला धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गया। विधायक चेतन आनंद ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, सुरक्षाकर्मियों ने न सिर्फ उनके साथ गंदा व्यवहार किया बल्कि उनलोगों ने चेतन आनंद के साथ  मारपीट भी की है। चेतन आनंद ने बताया कि उनको वहां लगभग आधे घंटे तक बंधक भी बनाकर रखा। उन्होंने इस मामले को लेकर स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


घटना के संबंध में पटना पश्चिम के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि फुलवारीशरीफ थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन पत्र में चेतन आनद ने दुर्व्यवहार करने और धक्का-मुक्की करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि एम्स प्रशासन ने भी चेतन आनद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस  दोनों तरफ से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


                                               

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed