फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Chief Minister Nitish Kumar may give blow to Chirag Paswan met LJP MLA

चिराग पासवान को झटका दे सकते हैं नीतीश कुमार, लोजपा के इकलौते विधायक से की मुलाकात

Tue, 26 Jan 2021 08:35 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 26 Jan 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
Bihar Chief Minister Nitish Kumar may give blow to Chirag Paswan met LJP MLA
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार में कुछ माह पहले हुए विधानसभा चुनाव के बाद से ही नीतीश कुमार और चिराग पासवान की आपस में नहीं बन रही है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद तीसरे नंबर पर जदयू रही थी। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड (जदयू) को कई सीटों पर चिराग पासवान की लोजपा की वजह से भी हार का सामना करना पड़ा था। जदयू इस बार सिर्फ भाजपा की वजह से ही सरकार बनाने में सफल हो पाई थी। तभी से ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश और चिराग पासवान में जंग छिड़ गई है।

विज्ञापन

लोजपा के विधायक पर नीतीश की नजर

इसी क्रम में अब नीतीश कुमार ने चिराग पासवान से बदला लेने का मन बना लिया है। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के एकमात्र विधायक राजकुमार सिंह पर अब नीतीश कुमार की नजर है। नीतीश कुमार राजकुमार को अपनी पार्टी का हिस्सा बनाना चाहते हैं। दरअसल, नीतीश कुमार के करीबी कहे जाने वाले मंत्री अशोक चौधरी के घर में सोमवार को एक कार्यक्रम हुआ था, जिसमें नीतीश और राजकुमार दोनों ही पहुंचे थे। तभी से राजनीतिक गलियारों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि इस कार्यक्रम में दोनों नेताओं के बीच पार्टी को बदलने की चर्चा हुई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार ने अटकलों से किया इनकार

खबर तो यह भी थी कि लोजपा के विधायक राजकुमार सिंह ने नीतीश कुमार का प्रस्ताव मान लिया है। हालांकि, राजकुमार ने ऐसी खबरों पर रोक लगाते हुए साफ कहा कि वे नीतीश की पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। वह इस कार्यक्रम में सिर्फ इसलिए आए थे क्योंकि उनके अशोक चौधरी से बहुत पुराने संबंध हैं। अभी दो दिन पहले ही बहुजन समाज पार्टी के विधायक जमा खान जदयू में शामिल हो गए थे।. उन्हीं के साथ निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने भी जदयू की सदस्यता ग्रहण की थी।

विज्ञापन

विधायक बोले, 'बिहार में नीतीश कुमार का है एनडीए'

जब विधायक से पूछा गया कि नीतीश कुमार पर चिराग पासवान लगातार हमला कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि आप उनकी बात मेरे मुंह में मत डालिए। राजकुमार सिंह से पूछा गया कि वह किस एनडीए में हैं नीतीश वाले या चिराग वाले में? उन्होंने जवाब में कहा, 'एनडीए बिहार में अभी नीतीश कुमार का है।' उनके इस बयान से कई तरह के सवाल फिर खड़े हो गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में राजकुमार सिंह जदयू में शामिल हो सकते हैं और नीतीश कुमार चिराग पासवान को एक बड़ा झटका दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed