फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar on a two-day visit to Patna, meeting with political parties

Bihar Election: पटना में राजनीतिक दलों के साथ मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार ने की मीटिंग, यह दल शामिल हुए

Sat, 04 Oct 2025 04:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 04 Oct 2025 04:26 PM IST
सार

Bihar News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और इस दौरे का मकसद बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करना है। इसके बाद विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा चुनाव आयोग की ओर से कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Bihar: Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar on a two-day visit to Patna, meeting with political parties
राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर रहे हैं ज्ञानेश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार चुनाव की तारीखों का एलान होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। चुनाव की तैयारियों की अंतिम समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग की टीम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में पटना पहुंच चुकी है। उनके साथ चुनाव आयुक्त विवेक जोशी और एस. एस. संधू भी शुक्रवार देर रात पटना पहुंचे। चुनाव आयुक्त अपनी टीम के साथ दो दिन बिहार में रहेंगे। ज्ञानेश कुमार ने अपनी टीम के साथ  राजनीतिक दलों के साथ पटना के एक बड़े होटल में मीटिंग की। चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु एवं चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी, बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद गुंजियाल तथा आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिहार के सभी 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


इस बैठक राष्ट्रीय पार्टियों में आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), इंडिया नेशनल कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रतिनिधि शामिल हैं। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट लेनिनिस्ट) (लिबरेशन), जनता दल यूनाईटेड, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी शामिल है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में मतदाता सूची प्रारूप समेत कई मुद्दों पर वह राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों से फीडबैक लिया। बैठक में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। हर पार्टी से अधिकतम तीन नेता इस बैठक में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन

 

Bihar: Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar on a two-day visit to Patna, meeting with political parties
पटना पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

मुख्य चुनाव आयुक्त इस बैठक के बाद पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही प्रमंडलीय आयुक्त, सभी जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी और एसएसपी व एसपी के साथ बैठक करेंगे। रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपनी टीम के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मुख्य सचिव, सचिव, डीजीपी, समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह जानकारी चुनाव आयोग के अधिकारियों ने दी। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है और राज्य में चुनाव अक्टूबर के अंत या नवंबर में कई चरणों में कराए जा सकते हैं।
Government Jobs : बिहार में 5384 स्थायी नौकरी और संविदा आधारित 80 पद; जानिए, किन विभागों में मिलेगी नौकरियां

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed