फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Calling his friend a traitor, the young man committed suicide by jumping in front of a train

Bihar: दोस्त को बताया गद्दार...फिर वीडियो बनाकर युवक ने की आत्महत्या, किस मामले में उठाया ये कदम; जानें

Tue, 22 Jul 2025 02:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Jul 2025 02:01 PM IST
सार

Bihar: बताया जाता है कि ओम महतो ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपने एक दोस्त को गद्दार करार दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
Bihar: Calling his friend a traitor, the young man committed suicide by jumping in front of a train
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेहंदीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरतुजीगंज निवासी एक युवक ने अपने दोस्त को 'गद्दार' ठहराते हुए वीडियो बनाया और उसके बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 35 वर्षीय ओम महतो, पिता रामा मेहता के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर घर ले आए। इसके बाद मेहंदीगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

विज्ञापन

बताया जाता है कि ओम महतो ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपने एक दोस्त को गद्दार करार दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पैसे के विवाद में महिला की हत्या का आरोप, जीजा पर शक, एफएसएल टीम

पुलिस ने क्या कहा?
मेहंदीगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष रतेश कुमार रत्न ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला ट्रेन से कटने का प्रतीत होता है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लिखित आवेदन मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इधर, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ओम महतो के जिस दोस्त को उसने वीडियो में 'गद्दार' बताया, उसके घर जाकर कुछ लोगों ने मारपीट की है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में भी जांच की जा रही है। पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि मृतक को देवघर जाना था, लेकिन वह घर के समीप रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसकी तहकीकात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed