फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Cabinet Expansion 2021, Bihar minister list 2021, Ministry distribution in Bihar

बिहार मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

Tue, 09 Feb 2021 03:57 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 09 Feb 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
Bihar Cabinet Expansion 2021, Bihar minister list 2021, Ministry distribution in Bihar
नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई

बिहार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को कर दिया गया है। इस मंत्रिमंडल में कुल 17 नए चेहरों को जगह मिली है। शाहनवाज हुसैन को उद्योग मंत्री बनाया गया है।  भाजपा विधायक नितिन नवीन को पथनिर्माण मंत्री बनाया गया है।  जेडीयू नेता मदन साहनी को समाज कल्याण विभाग, श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, प्रमोद कुमार को गन्ना उद्योग और विधि, संजय कुमार झा को जल संसाधन तथा सूचना एवं जन संपर्क, लेसी सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री सम्राट चौधरी को पंचायती राज मंत्री बनाया गया है। सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज कुमार सिंह को पर्यावरण मंत्री, सुभाष सिंह को सहकारिता मंत्री जबकि सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय सौंपा गया है। देखिए पूरी लिस्ट यहां...

विज्ञापन


विज्ञापन


नाराज भाजपा विधायक ने पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा
भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने अपनी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जो नेता मंत्री बने हैं, वो कम अनुभवी हैं। यही नहीं ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने आगे कहा कि कैबिनेट विस्तार में अगड़ी जाति का ख्याल नहीं रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी में बिहार प्रदेश से लेकर केंद्र तक एक खास जाति प्रभाव ज्यादा दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में वैश्य और यादव जाति को तरजीह दी जा रही है। ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि भाजपा से नाराज 12-13 विधायक उनके संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 




उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कैबिनेट में भाजपा का कोई योगदान नहीं है। बिहार में भाजपा की स्थापना करने वाले सुशील मोदी को डिप्टी सीएम के पद से हटा दिया गया था। नीतीश कुमार बेहतर हैं क्योंकि उन्होंने उच्च जाति के लोगों को अपनी पार्टी के सदस्यों में शामिल किया। भाजपा ने सवर्णों की अनदेखी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed