फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar byelection after a long time lalu yadav will go among the public today lalu yadav will address the public in tarapur and kusheshwarsthan today

अंदाज-ए-लालू: चुनावी रैली में नीतीश को दिया जवाब, कहा- हम क्यों किसी को गोली मारेंगे, अपने मर जाओगे

Wed, 27 Oct 2021 01:17 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 27 Oct 2021 01:17 PM IST
सार

बिहार के तारापुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने  नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं विसर्जन करने आया हूं।

विज्ञापन
bihar byelection after a long time lalu yadav will go among the public today lalu yadav will address the public in tarapur and kusheshwarsthan today
लालू प्रसाद यादव - फोटो : social media

विस्तार

बिहार के तारापुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राज्य के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। राजद सुप्रीमो ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार का विसर्जन हो रहा है, नीतीश बोलते हैं कि हमें गोली मार दे। हम क्यों तुम्हें गोली मारेंगे तुम खुद मर जाओगे। लालू यादव ने आगे कहा कि मैं विसर्जन करने आया हूं। तेजस्वी ने कचूमर निकाल दिया है। दरअसल, मंगलवार को पत्रकारों ने उनसे (नीतीश) सवाल किया कि लालू जी कह रहे हैं कि पटना आए ही हैं, नीतीश जी का विसर्जन करने के लिए। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा था कि अच्छा होगा कि गोली ही मरवा दें।

विज्ञापन


नीतीश कोई काम के नहीं निकले
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि नीतीश को गले लगाया लेकिन वे काम के नहीं निकले। नीतीश भाजपा में नहीं जाने की बात कहते थे। लालू ने कहा कि उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों के आगे कभी हार नहीं मानी। राजद सुप्रीमों ने कहा कि उन्होंने भाजपा से कभी कोई समझौता नहीं किया।
विज्ञापन


बिहार को नहीं मिला अब तक विशेष राज्य का दर्जा
लालू ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने (नीतीश) कहा था कि विशेष दर्जा दिलाने वाले का साथ देंगे। बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को जनता ने मुख्यमंत्री बनाया था। धोखा देकर उन्होंने सरकार बना ली। बिहार की जनता राजद के साथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बिहार में विकास का कोई काम नहीं हुआ है
राजद अध्यक्ष ने कहा कि तारापुर को हमने अनुमंडल बनाया है। मैं यहां की जनता तो प्रणाम करने आया हूं। लोकशाही के सामने कोई नहीं टिका है। यह लड़ाई सरकार और जनता के बीच में है। सभी एकजुट होकर वोट कीजिए। बिहार में विकास का कोई काम नहीं हुआ है। यहां बेरोजगारी है। नीतीश कुमार डर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed