{"_id":"604617eb1538ea716a643364","slug":"bihar-breaking-big-accident-in-khagaria-government-school-wall-collapses-many-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"खगड़िया: सरकारी स्कूल की दीवार ढही, 10 से ज्यादा लोग दबे, अब तक छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खगड़िया: सरकारी स्कूल की दीवार ढही, 10 से ज्यादा लोग दबे, अब तक छह की मौत
Mon, 08 Mar 2021 05:56 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: कुमार संभव
Updated Mon, 08 Mar 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
खगड़िया में ढही स्कूल की दीवार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के खगड़िया जिले में बड़ा हादसा होने की खबर है। यहां एक सरकारी स्कूल की दीवार ढह गई, जिसमें 10 से ज्यादा लोगों के दबने की जानकारी मिली है। मामले का पता लगते ही स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। जांच में सामने आया है कि नाले की खुदाई के दौरान लापरवाही बरतने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
कहां हुआ यह हादसा?
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गोगरी के चैधा बन्नी चंडी टोला में हुआ। यहां चंडी टोला प्राथमिक विद्यालय के पास नाले बनवाया जा रहा है, जिसके लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इस दौरान स्कूल की दीवार ढह गई। बताया जा रहा है कि दीवार के पास कुछ लोग बैठे हुए थे, जो इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
नाला निर्माण में लगे मजदूरों ने गंवाई जान
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, वे सभी मजदूर हैं। ये सभी लोग नाले के निर्माण का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि तीन लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं। लोगों का कहना है कि लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
डीएम-डीएसपी मौके पर पहुंचे
खगड़िया के जिलाधिकारी (डीएम) शत्रुंजय मिश्रा ने बताया कि नाले की खुदाई के दौरान दीवार ढहने की बात सामने आ रही है। यह घटना खगड़िया मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर हुई। खगड़िया के डीएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।