फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Body of an unidentified person found within the boundary; severe injury marks on head and face.

बिहार: बाउंड्री के अंदर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सिर-चेहरे पर गंभीर चोट के निशान; हत्या कर छिपाने की आशंका

Sat, 17 Oct 2026 04:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 17 Oct 2026 04:33 PM IST
सार

दानापुर के आशोपुर में लखनी बीघा पुलिस चौकी के पास बाउंड्री के अंदर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस को हत्या कर शव छिपाने की आशंका है। पहचान और जांच जारी है।

 

विज्ञापन
Bihar: Body of an unidentified person found within the boundary; severe injury marks on head and face.
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दानापुर थाना क्षेत्र के लखनी बीघा पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर आशोपुर स्थित एक बाउंड्री के अंदर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में ईंट-पत्थरों से प्रहार कर हत्या करने के बाद शव को बाउंड्री के अंदर छिपाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

मामले में दानापुर के एएसपी अजीत कुमार ने बताया कि लखनी बीघा-अशोपुर में एक बाउंड्री के अंदर व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शुरुआती जांच में मृतक के सिर और चेहरे पर चोट के कई निशान मिले हैं। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए हत्या कर शव छिपाए जाने की आशंका है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन


पढे़ं: 'नीतीश का साथ देने के लिए हत्या करना गलत था', अनंत सिंह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।

मृतक की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed