फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Board Inter Result 2024: Tushar Kumar becomes topper in Arts stream; Want to become an IAS

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024: इंटर के ओवरऑल टॉपर बने तुषार से अमर उजाला की खास बातचीत; अपना सपना भी बताया

Sat, 23 Mar 2024 04:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 23 Mar 2024 04:24 PM IST
सार

Bihar Board Inter Result 2024: पटना के तुषार कुमार ने कला संकाय में टॉपर बने हैं। उन्होंने बताया कि उनकी इस सफलता में किसका सबसे ज्यादा योगदान रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने भविष्य के सपने के बारे में भी बताया, जिसकी वे तैयारी भी शुरू कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar Board Inter Result 2024: Tushar Kumar becomes topper in Arts stream; Want to become an IAS
तुषार कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया गया। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने होली से ठीक दो दिन पहले रिजल्ट जारी किया है। इस बार कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट एंड साइंस के पटना के तुषार कुमार ने कला संकाय में टॉप किया है। अपने दो भाइयों में तुषार कुमार सबसे बड़े हैं, जबकि छोटा भाई प्रीतम कुमार अभी मैट्रिक की पढ़ाई कर रहा है। तुषार ने अपने टॉपर होने में सबसे बड़ा योगदान अपने मां-बाप और दोस्तों का बताया।

विज्ञापन


तुषार कुमार ने कहा कि हमारी इस सफलता में कॉलेज के शिक्षकों ने भी काफी प्रोत्साहन दिया है। तुषार कुमार ने कहा कि वह बड़े होकर आईएएस बनना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। दून ग्लोबल से मैट्रिक पास करने के बाद लगातार पढ़ाई करते रहने वाले तुषार कुमार ने बताया कि एनसीईआरटी की किताब ने उन्हें काफी मदद दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके पिता दीनू कुमार मनेर ब्लॉक में कार्यरत हैं, जबकि मां हाउसवाइफ है। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें बिहार टॉपर बनने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन यह पूरा विश्वास था कि उन्होंने जो परीक्षा दी है, उसका परिणाम काफी अच्छा होगा। तुषार कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन सेल्फ स्टडी किया करते थे। करीब चार से पांच घंटे की पढ़ाई लगातार करने के बाद उन्होंने यह सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed