फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: BJP President Nitin Naveen arrives in Patna; focus on Bankipur by-election and review of 100 days

Bihar: पटना पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, बांकीपुर उपचुनाव पर फोकस; 100 दिन के कामकाज की भी होगी समीक्षा

Sat, 25 Jul 2026 11:18 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 25 Jul 2026 11:18 AM IST
सार

'बिहार बंद' के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन फिर से पटना पहुंच चुके हैं। बांकीपुर उपचुनाव को देखते हुए उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। आइये जानते हैं पूरी बात... 

विज्ञापन
Bihar: BJP President Nitin Naveen arrives in Patna; focus on Bankipur by-election and review of 100 days
पटना पहुंचे नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (पटना एयरपोर्ट) पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जुलाई महीने में यह उनका तीसरा पटना दौरा है। नितिन नवीन क यह दौरा 30 जुलाई को होने वाले बांकीपुर उपचुनाव को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का प्रचार निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और भाजपा इस सीट को हर हाल में बरकरार रखना चाहती है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन अपने प्रवास के दौरान बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह बूथ स्तर तक चल रहे अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों का फीडबैक लेने के साथ चुनाव प्रचार की आगामी रणनीति पर भी वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन करेंगे। इसके अलावा एनडीए सरकार के 100 दिनों के कामकाज को जनता के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। 
विज्ञापन


बांकीपुर भाजपा और खासकर नितिन नवीन के लिए प्रतिष्ठा की सीट बन चुकी है। यह लंबे समय तक नितिन नवीन और उनके दिवंगत पिता नबीन किशोर सिन्हा का विधानसभा क्षेत्र रहा है। नितिन नवीन राज्यसभा सदस्य बनने के बाद रिक्त हुई इस सीट पर अब 30 जुलाई को मतदान होना है। भाजपा ने यहां से नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल की रेखा गुप्ता भी चुनावी मैदान में हैं। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने जनसुराज को अपना समर्थन देने का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Band Live: आज बिहार बंद का कहां-कैसा असर, किन जिलों में इंटरनेट बंद? जानें हर अपडेट

इससे पहले चुनावी तैयारी की समीक्षा करने आए थे
इससे पहले पटना दौरे के दौरान नितिन नवीन ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने, घर-घर संपर्क अभियान तेज करने, नए मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने और मतदान के दिन अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया था। ‎उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां एक साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर नेतृत्व की जिम्मेदारी तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक मंडल अध्यक्ष जैसे जमीनी कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाकर कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति को और मजबूत किया है।

'बांकीपुर की जनता ने काम करना सिखाया‎'
‎नितिन नवीन ने कहा कि उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने वर्षों तक संघर्ष करते हुए बांकीपुर की सेवा की और जनता के साथ एक आत्मीय रिश्ता बनाया। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने भी पिछले दो दशकों तक क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर सेवा करने का प्रयास किया। ‎उन्होंने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि बांकीपुर की जनता और यहां के कार्यकर्ताओं ने ही मुझे काम करना सिखाया है। आज मैं जिस स्थान पर हूं, वहां तक पहुंचाने का श्रेय भी इसी क्षेत्र की जनता के स्नेह और आशीर्वाद को जाता है। नीरज कुमार सिन्हा भी उसी सेवा भाव और समर्पण के साथ बांकीपुर की जनता के बीच काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नीरज किसी बड़े राजनीतिक परिवार से नहीं, बल्कि जनसंघ काल से भाजपा की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता परिवार से आते हैं और वर्षों से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहे हैं।

‎20 साल में काफी विकास हुआ
‎राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में बांकीपुर में सड़क, पेयजल, बिजली, पार्क, सामुदायिक भवन और अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। मंत्री के रूप में कार्य करने के दौरान भी उन्होंने लोगों की मूलभूत समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि वेंडिंग ज़ोन, कम्युनिटी टॉयलेट और स्वच्छता जैसी योजनाओं पर लगातार कार्य हो रहा है। नितिन नवीन ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भी बांकीपुर उनके लिए हमेशा प्राथमिकता रहेगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed