फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : BJP party Minister Shivraj Singh Chauhan participate Makhana Festival patna bihar

Bihar : केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचेंगे पटना, मखाना महोत्सव में होंगे शामिल

Fri, 03 Oct 2025 10:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 03 Oct 2025 10:46 PM IST
सार

Bihar : पटना में मखाना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। शिवराज सिंह पटना में रबी कार्यशाला व कृषि सलाहकार संवाद में भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Bihar : BJP party Minister Shivraj Singh Chauhan participate Makhana Festival patna bihar
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 अक्टूबर को पटना पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह पटना में मखाना महोत्सव में शामिल होंगे। साथ ही रबी कार्यशाला एवं कृषि सलाहकार संवाद कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे। शिवराज सिंह 4 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 10.10 बजे दिल्ली से रवाना होकर 11.55 बजे पटना पहुंचेंगे। वे दोपहर 12.30 बजे गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन पहुंचकर पौधारोपण कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक मखाना महोत्सव में शिरकत करेंगे, जिसमें बिहार के 'मखाना' उत्पाद की वृद्धि और किसानों की आय संवर्धन पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 

विज्ञापन


शिवराज सिंह दोपहर ढाई बजे से बापू सभागार-गांधी मैदान में रबी कार्यशाला एवं कृषि सलाहकार संवाद कार्यक्रम में हिस्सा करेंगे, जिसमें किसान तथा कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के सदस्य भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), नवाचार एवं कृषि योजनाओं पर चर्चा के साथ ही बिहार के किसानों की उत्पादकता बढ़ाने की विशेष रणनीतियों पर भी विविध संवाद-सत्र एवं बैठकें आयोजित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed