फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Assembly Elections Result  2025 Maithili Thakur statement Alinagar Assembly Seat NDA

Bihar News: 'चुनाव लड़ लिया, अब काम पर लगने का समय है', जीत के बाद बोलीं नवनिर्वाचित विधायक मैथिली

Sun, 16 Nov 2025 10:15 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sun, 16 Nov 2025 10:15 PM IST
सार

आलीनगर से रिकॉर्ड जीत दर्ज कर सबसे युवा विधायक बनीं लोकगायिका मैथिली ठाकुर अब अपने क्षेत्र में विकास कार्यों और जनता से किए गए वादों को पूरा करने की तैयारी में जुट गई हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar Assembly Elections Result  2025 Maithili Thakur statement Alinagar Assembly Seat NDA
मैथली ठाकुर ने बिहार की सबसे युवा विधायक बनने का गौरव हासिल किया। - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के आलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने रविवार को कहा कि अब उनका असली काम शुरू हो गया है और वे अपने क्षेत्र में लोगों से किए गए वादों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अच्छा लग रहा है। अब मेरा काम शुरू होता है। चुनाव लड़ लिया, अब काम पर लगने का समय है। हम तय कर रहे हैं कि काम कैसे आगे बढ़ाना है। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना है और जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना है। अपने क्षेत्र में बहुत काम करना है।
विज्ञापन


चुनौतियों पर बात करते हुए मैथिली ने कहा, "चुनौतियां बहुत हैं। मैं संगठन का हिस्सा बनी हूं और राजनीति के बारे में बहुत कुछ सीखूंगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे युवा विधायक बनने का गौरव हासिल किया
25 वर्षीय लोकप्रिय लोकगायिका और भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने 11,730 वोटों से जीत दर्ज कर बिहार की सबसे युवा विधायक बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने अपने पहले ही चुनाव में 84,915 वोट पाकर आरजेडी के वरिष्ठ नेता बिनोद मिश्रा (63) को हराया, जिन्हें 73,185 वोट मिले। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार को 2,275 वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहे। निर्दलीय उम्मीदवार सैफुद्दीन अहमद 2,803 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'दस हजार में क्या मिलता है? 10 हजार में बिहार सरकार मिलती है', परिणाम पर मुकेश सहनी का बयान

'मेरी नजर सिर्फ आलीनगर और उसके विकास पर है'

रुझानों में बढ़त मिलने पर मैथिली ने एएनआई से कहा था, "यह एक सपना जैसा है। लोग मुझसे बहुत उम्मीदें रखते हैं... यह मेरी पहली पारी होगी और मैं अपने क्षेत्र के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगी। मैं अपने लोगों की सेवा उनकी बेटी बनकर करूंगी। अभी मेरी नजर सिर्फ आलीनगर और उसके विकास पर है।" बिहार विधानसभा चुनाव में 14 नवंबर को एनडीए को एक बार फिर सत्ता मिली है। 243 सदस्यीय सदन में एनडीए ने 202 सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed