फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Accidents increasing in Patna-Gaya railway section, panic due to painful death of laborer at Ner Halt

Bihar News: हॉल्ट पर ट्रेन पकड़ने पहुंचा मजदूर परिवार के सामने कट गया, दर्दनाक मौत देख परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 18 Dec 2024 03:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 18 Dec 2024 03:07 PM IST
सार

Patna News: परिवार के साथ नेर हॉल्ट पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे एक मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह तब हुई जब परिवार के सभी लोग ट्रेन में चढ़ गए थे, लेकिन उक्त मजदूर अत्यधिक भीड़ के बीच ट्रेन में जाने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
Bihar: Accidents increasing in Patna-Gaya railway section, panic due to painful death of laborer at Ner Halt
शव लेने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना-गया रेलखंड में ट्रेन दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही घटनाओं से यात्रियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला नेर हॉल्ट का है, जहां अपने परिवार के साथ ट्रेन पकड़ने पहुंचे एक मजदूर की दर्दनाक मौत ट्रेन से कट जाने के कारण हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

विज्ञापन

 
ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत
जानकारी के मुताबिक, नेर हॉल्ट पर मंगलवार को ओबा गांव निवासी मजदूर आशीष कुमार (32) अपने परिवार के साथ जहानाबाद जाने के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे। परिवार के सभी सदस्य ट्रेन में चढ़ गए, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण आशीष ट्रेन के अंदर नहीं जा सके। उन्होंने ट्रेन के पायदान पर लटककर डिब्बे में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए और ट्रेन के पहियों की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

 
घटना के बाद परिजनों में कोहराम
इस हादसे के बाद आशीष के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आशीष परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असामयिक मौत ने परिवार को गहरे आर्थिक संकट में डाल दिया है। स्थानीय ग्रामीण भी इस घटना से गमगीन हैं और रेलवे प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पटना-गया रेलखंड पर निर्माण कार्य और बढ़ती भीड़
गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 और 7 पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण इस रूट पर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। कुछ का मार्ग बदला गया है, जिससे चल रही ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। अत्यधिक भीड़ के कारण ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
 
स्थानीय प्रशासन और रेलवे की लापरवाही
नेर हॉल्ट पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुई इस दुर्घटना ने रेलवे की तैयारियों और यात्री सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पटना-गया रेलखंड पर हर दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन रेलवे प्रशासन इन पर रोक लगाने में विफल रहा है।
 
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही जहानाबाद रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर जोर देने का आश्वासन दिया है।

 
यात्रियों में डर का माहौल
पटना-गया रेलखंड पर बढ़ती घटनाओं से यात्रियों में दहशत फैल गई है। लोगों का कहना है कि अत्यधिक भीड़ और सुविधाओं की कमी के कारण इस रूट पर सफर करना खतरनाक हो गया है। यात्री रेलवे प्रशासन से जल्द से जल्द जरूरी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed