{"_id":"662252bc90c67720f40a87f5","slug":"bihar-accident-news-youth-returning-home-after-buying-goods-died-after-being-hit-by-train-in-arrah-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: आरा में सामान खरीदकर घर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, दूसरे दिन हुई शव की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: आरा में सामान खरीदकर घर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, दूसरे दिन हुई शव की पहचान
Fri, 19 Apr 2024 04:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:47 PM IST
सार
Arrah Accident News: मृतक के पिता अनिल शर्मा ने बताया कि राम कृष्ण शर्मा गुरुवार की शाम काम करने और लकड़ी का समान लेने के लिए आरा गया था। लेकिन देर शाम के बाद घर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के पास आरा–सासाराम रेलखंड के रेलवे ट्रैक पोल संख्या 11/20–22 के बीच ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दूसरे दिन शुक्रवार को हुई। मृतक कसाप गांव वार्ड नंबर 7 का निवासी अनिल शर्मा का 21 वर्षीय बेटा राम कृष्ण शर्मा उर्फ गोलू था। वह शर्मा बढ़ई का काम करता था।
मृतक के पिता अनिल शर्मा ने बताया कि राम कृष्ण शर्मा गुरुवार की शाम काम करने और लकड़ी का समान लेने के लिए आरा गया था। देर शाम के बाद घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। उसके बाद उसके दोस्तों को फोन कर जानकारी ली गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। उसके बाद गांव के अलग–अलग स्थानों पर जाकर देखा, फिर भी कुछ नहीं पता चल पाया।
मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब राहगीर ट्रैक के पास से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर एक शव पर पड़ी। उसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और गांव के आस–पास के लोगों को खबर मिली। रेल ट्रैक के पास शव की सूचना मिलने के बाद हम लोगों ने वहां पहुंचकर देखा तो पता चला कि ट्रेन से कटकर गोलू की मौत हो गई है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।