फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: ABVP calls decision to freeze accounts of state universities illegal, demands action from RBI Governor

Bihar: ABVP ने राज्य विश्वविद्यालयों के खाते फ्रीज करने को गैर-कानूनी बताया, RBI गवर्नर से की कार्रवाई की मांग

Fri, 26 Apr 2024 06:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 26 Apr 2024 06:45 PM IST
सार

KK Pathak: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने आरोप लगाया कि शिक्षा क्षेत्र में सुधार के कथित मसीहा के अधिनायकवादी निर्णयों से बिहार का शिक्षा क्षेत्र जो पहले से ही पिछड़ा हुआ है, वह और भी अधिक पिछड़ रहा है।

विज्ञापन
Bihar: ABVP calls decision to freeze accounts of state universities illegal, demands action from RBI Governor
एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल तथा बिहार शिक्षा विभाग एसीएस केके पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गर्वनर को पत्र लिखकर बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के बैंक खातों से नियमों के विपरीत अवैध हस्तांतरण और गैरकानूनी तरीके से बैंक खातों को फ्रीज करने के मामलों में संबंधित बैंकों के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। उसने कहा कि बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के बैंक खाते अवैध रूप से फ्रीज करने के बाद उत्पन्न हुए वित्तीय संकट से विश्वविद्यालय पूरी तरह ठप पड़ गए हैं।

विज्ञापन

 
गर्वनर को लिखे पत्र में एबीवीपी ने आरोप लगाया है कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 के अनुसार वित्तीय क्षेत्र से जुड़े निर्णयों से जुड़े नियमों को पूरी तरह से अनदेखा करते हुए राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के एक प्रशासनिक अधिकारी के आदेश पर बैंक खातों से अवैध हस्तांतरण तथा बैंक खातों को फ्रीज करने की गैर-कानूनी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता तथा सुचारु संचालन में बाधा बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य शिक्षा सचिव केके पाठक के गैर-कानूनी और अधिनायकवादी निर्णयों के विरोध में कैबिनेट सचिव को भी पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपर मुख्य शिक्षा सचिव की कारस्तानियों से कैबिनेट सचिव को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने आरोप लगाया कि शिक्षा क्षेत्र में सुधार के कथित मसीहा के अधिनायकवादी निर्णयों से बिहार का शिक्षा क्षेत्र जो पहले से ही पिछड़ा हुआ है, वह और भी अधिक पिछड़ रहा है। बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के बैंक खातों में छात्रों के जमा पैसे को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैंकों के साथ सांठ-गांठ से अवैध रूप से हस्तांतरित कर लिया गया, यह अत्यंत शर्मनाक है। विद्यार्थी परिषद ने आरबीआई गर्वनर को पत्र के माध्यम से नियमों की अवहेलना के विषय में अवगत कराया है तथा कार्रवाई की मांग की है। विद्यार्थी परिषद ने कहा है कि उचित कार्रवाई होने तक वह अपना संघर्ष जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed