फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: A young man who went out to defecate in Kaimur was beaten to death

Bihar: कैमूर में अपराधियों के हौसले बुलंद, शौच के लिए निकले युवक की पीट-पीटकर हत्या; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 22 Apr 2025 03:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Apr 2025 03:50 PM IST
सार

Bihar: परिजनों के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब 1 बजे रजनीश शौच के लिए कुदरा रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था, तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। न केवल उसे बुरी तरह पीटा गया बल्कि उसके पास से पैसे भी लूट लिए गए।

विज्ञापन
Bihar: A young man who went out to defecate in Kaimur was beaten to death
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला कुदरा रेलवे स्टेशन के पास का है, जहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने शौच के लिए जा रहे एक युवक को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान चेनारी थाना क्षेत्र के रेडिया गांव निवासी सरोज पासवान के 18 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रजनीश कुदरा थाना क्षेत्र के भैंसौड़ा गांव में रहकर कुदरा राइस मिल में मजदूरी करता था।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब 1 बजे रजनीश शौच के लिए कुदरा रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था, तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। न केवल उसे बुरी तरह पीटा गया बल्कि उसके पास से पैसे भी लूट लिए गए। मारपीट के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: जल जांच प्रयोगशाला को मिली एनएबीएल की मान्यता, अब 24 घंटे में मिलेगी पानी की गुणवत्ता रिपोर्ट    

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने शोर मचाया, जिससे बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए कुदरा पीएचसी पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर देख उसे भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed