Bihar News: बिहटा रेलवे स्टेशन पर मोबाइल छिनतई कर भाग रहा चोर पकड़ा गया, चोरी का मोबाइल बरामद
Bihar: जीआरपी थानाध्यक्ष आरती सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर की पहचान रामाधार राय के पुत्र जितेश कुमार के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि जितेश पहले भी बिहटा रेल थाना क्षेत्र में कई चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दानापुर रेल मंडल के बिहटा रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर मोबाइल छिनतई की घटना सामने आई है। लेकिन इस बार स्थानीय लोगों की सतर्कता से चोर को मौके पर ही पकड़ लिया गया और उसके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मालदा जिला निवासी मशीरुल हक बिहटा में काम करते हैं। शनिवार को वह ट्रेन से उतरकर स्टेशन से बाहर निकल रहे थे, तभी एक युवक ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और भागने लगा। भागते वक्त मशीरुल हक प्लेटफार्म पर गिर पड़े और घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पीछा कर भाग रहे चोर को धर दबोचा और उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। घायल यात्री को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें: फोरलेन की मांग को लेकर NH-139 चार घंटे रहा जाम, केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप
जीआरपी थानाध्यक्ष आरती सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर की पहचान रामाधार राय के पुत्र जितेश कुमार के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि जितेश पहले भी बिहटा रेल थाना क्षेत्र में कई चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल जीआरपी ने मशीरुल हक की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।