फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: 4 youths lost their lives not while making reels but while saving their friend; Ara MP blames police

Bihar: रील्स बनाने में नहीं, दोस्त को बचाने में गई चारों युवकों की जान; आरा सांसद ने बताई प्रशासन की लापरवाही

Mon, 17 Jun 2024 03:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 17 Jun 2024 03:08 PM IST
सार

Arrah News: आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने जिला प्रसाशन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इतना बड़ा कार्यक्रम गंगा दशहरा पर आयोजन होना था। पहले से जानकारी थी कि गंगा में भीड़ होने वाली है। फिर भी कोई बेरिकेडिंग क्यों नहीं की गई, खतरनाक घाटों को अलर्ट पर क्यों नहीं रखा गया।

विज्ञापन
Bihar: 4 youths lost their lives not while making reels but while saving their friend; Ara MP blames police
गंगा दशहरा के दिन नदी में डूबकर जान गंवाने वाले चारों युवक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के आरा में रविवार को गंगा में डूबे चार युवकों के शव को बरामद कर लिया गया है। चारों मृतक आपस में दोस्त थे। लगभग 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ टीम ने चारों शवों को ढूंढ कर बाहर निकाल लिया। उसके बाद आरा सदर अस्पताल में सभी के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान नव निर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद भी सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। बताया जा रहा है कि चारों युवकों की रील बनाने में नहीं, बल्कि एक दूसरे को बचाने में जान चली गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, गंगा दशहरा के दौरान रविवार को सभी युवक शिवपुर गंगा घाट पर नहाने गए थे। जहां गंगा के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। कई जगहों पर अफवाह फैलाई गई थी कि ये सभी युवक रील्स बना रहे थे जो कि पूरी तरह गलत है। मृतकों के परिजन इस बात से इनकार करते हुए बोले कि कोई रील नहीं बना रहा था, बल्कि सभी नहा रहे थे और गहरे पानी में एक दूसरे को बचाने में डूब गए।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, गंगा में नहाने के दौरान जान गंवाने वाले मृतकों में निशु शर्मा अपने परिवार का इकलौता चिराग था। बताया जा रहा है कि निशु भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के घेघटा गांव निवासी लालबाबू शर्मा का इकलौता बेटा था। पिता के निधन के बाद वह अपने ननिहाल में रहता था। वह अपनी मां के साथ बचपन से ही अपने मामा संजय शर्मा और सोनू शर्मा के यहां रह रहा था। वहीं, सोनू यादव अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और इंटर कक्षा का छात्र था। जबकि पानी में डूबकर जान गंवाने वाला दीपू यादव अपने दो भाई और दो बहनों में चौथे नंबर का था और वह बीए पार्ट वन का छात्र था। इसके साथ ही पानी में डूबकर मरने वाला चौथा युवक गोंड बीए पार्ट वन का छात्र था और वह तीन भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर पर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि उक्त चारों युवक नहाने के लिए बनाए गए घाट से लगभग 200 मीटर दूर गंगा नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से एक युवक डूबने लगा, उसे बचाने के चक्कर में अन्य तीन युवक भी डूब गए।
 

Bihar: 4 youths lost their lives not while making reels but while saving their friend; Ara MP blames police
आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने पुलिस प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि आरा सदर अस्पताल में पुलिस द्वारा सभी मृतकों के शव लाए गए। उसके बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए गए। इस दौरान आरा के नव निर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद भी पहुंचे। उन्होंने जिला प्रसाशन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इतना बड़ा कार्यक्रम गंगा दशहरा पर आयोजन होना था। पहले से जानकारी थी कि गंगा में भीड़ होने वाली है। फिर भी कोई बेरिकेडिंग क्यों नहीं की गई, खतरनाक घाटों को अलर्ट पर क्यों नहीं रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed