फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: 2 More Arrested in Chandan Mishra Murder Case, Including Shooter; Key Revelations Made to Patna Police

Bihar News: चंदन मिश्रा हत्याकांड में शूटर समेत दो और गिरफ्तार; पटना पुलिस के सामने दोनों ने किए यह खुलासे

Sat, 09 Aug 2025 09:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 09 Aug 2025 09:03 PM IST
सार

Patna Police: एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पुलिस अब तक कुल चार शूटरों और हथियार सप्लायर को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही घटना में शामिल सभी अपराधियों को पुलिस पकड़कर जेल भेजेगी।

विज्ञापन
Bihar: 2 More Arrested in Chandan Mishra Murder Case, Including Shooter; Key Revelations Made to Patna Police
चंदन मिश्रा हत्याकांड में शूटर समेत दो और गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल एक शूटर और हथियार सप्लायर समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शूटर की पहचान बक्सर निवासी विजयकांत पांडे उर्फ रुद्रा पांडे उर्फ धनु के रूप में हुई है, जबकि हथियार सप्लायर राजेश यादव है। पटना पुलिस को इन दोनों की लंबे समय से तलाश थी। दबिश और पूछताछ के दौरान विजयकांत की निशानदेही पर राजेश यादव को भी पकड़ा गया।

विज्ञापन


पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि राजेश यादव सूखे मादक पदार्थों का कारोबारी है। रूपसपुर थाना क्षेत्र में उसके एक दोस्त के घर से 190 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस मामले में रूपसपुर थाना में अलग से मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में छापेमारी: देह व्यापार से जुड़ी पांच महिलाएं और 9 ग्राहक हिरासत में, जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में राजेश यादव ने खुलासा किया कि वारदात से पहले मुख्य आरोपी तौसीफ रजा उर्फ बादशाह, निशु, भीम और हर्ष सहित अन्य आरोपी पटना के आनंद विहार कॉलोनी में ठहरे थे। यहीं से इन लोगों ने पारस अस्पताल में मौजूद चंदन मिश्रा पर हमले की रेकी की थी।

गौरतलब है कि 17 जुलाई को शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित पारस अस्पताल के कमरे संख्या 209 में इलाजरत कुख्यात चंदन मिश्रा की हत्या फिल्मी अंदाज में कर दी गई थी। घटना के बाद वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में अपराधी हत्या के बाद आसानी से भागते नजर आए थे। इस मामले में मुख्य आरोपी तौसीफ रजा उर्फ बादशाह सहित तीन आरोपियों को बिहार एसटीएफ पहले ही बंगाल पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed