फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bhojpur Crime One person shot dead police encounters fleeing criminal

Bhojpur Crime: एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, भाग रहे अपराधी का पुलिस ने किया इनकाउंटर

Thu, 04 Jul 2024 08:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Jul 2024 08:56 PM IST
सार

बकरी गांव में दो समाज के गुटों में कई दिनों से वर्चस्व और अन्य विवाद को लेकर लड़ाई चल रही थी। गुरुवार को एकाकक एक समाज के दर्जनों लोग हथियार और लाठी डंडे से दूसरे गुट पर हमला कर दिए।

विज्ञापन
Bhojpur Crime One person shot dead police encounters fleeing criminal
परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा में ताबड़तोड़ गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद अफरा- तफरी का माहौल हो गया। मामले में दो अन्य लोगों को लाठी-डंडे से पीटकर जख्मी किया गया है। पूरी घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बकरी गांव की है।

विज्ञापन


घटना के बारे में बताया गया कि बकरी गांव में दो समाज के गुटों में कई दिनों से वर्चस्व और अन्य विवाद को लेकर विवाद चला आ रहा था। एकाकक एक समाज के दर्जनों लोग हथियार व लाठी डंडे से दूसरे गुट पर हमला कर दिए, जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग चोट लगने से जख्मी हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी विकाश रजक ने बताया कि गांव के दूसरे समाज के लोग के साथ कुछ दिन पहले मारपीट हुई थी, जिसमें हम लोग एसएसटी थाना में केस दर्ज कराए थे। उस केस को वापस लेने के लिए कई दिनों से ये लोग मारपीट कर रहा था और दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


लेकिन हम लोग केस वापस नहीं लिए। आज गांव के सामुदायिक भवन पर हम लोग बैठे थे। तब ही 15-20 की संख्या में लाठी-डंडा और हथियार लेकर हमला कर दिया। लोग पहले मारपीट कर विकाश रजक और नीतीश कुमार को जख्मी कर दिए और उसके बाद दर्जनों राउंड फायरिंग करते हुए विराटन राम की छह गोली मार हत्या कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने के बाद अनान-फानन में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया। लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पूर्वी गुमटी के समीप आरा-पटना मार्ग को शव के साथ जाम कर दिए। मौके पर नवादा और नगर थाना की पुलिस पहुंच परिजनों को समझा-बुझाकर जाम को छुड़ाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा।


हत्या के बाद परिजनों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे भोजपुर एसपी से आक्रोशित परिजनों ने कहा कि उदवंतनगर थाना के लापरवाही के कारण घर के व्यक्ति की हत्या हुई है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या हुई है। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, वैसे ही भाग रहे अपराधियों का पीछा किया गया। इसमें एक अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। अपराधी पहले गोली चलाने लगा, जिसमें पुलिस के तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई। मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है। जख्मी पटना का कुख्यात अपराधी आलोक बाबा बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed