फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bhojpur Crime: Criminals shot a hawker who went out to buy ration; Had a dispute with someone on way

Bihar Crime: राशन खरीदने निकले फेरी वाले को अपराधियों ने मारी गोली; रास्ते में हुआ था किसी से विवाद

Fri, 15 Mar 2024 05:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 15 Mar 2024 05:40 PM IST
सार

Bhojpur Crime: एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि युवक का किसी के साथ रास्ते में किसी बात पर विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस हर एक पहलू पर नजर रख कर मामले की तहकीकात कर रही है। जख्मी के बयान पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Bhojpur Crime: Criminals shot a hawker who went out to buy ration; Had a dispute with someone on way
अस्पताल में इलाजरत घायल फेरी वाला सोल्जर पवार - फोटो : अमर उजालाा

विस्तार

बिहार के भोजपुर जिले में अपराधी एक फेरी वाले को गोली मारकर फरार हो गए। इसके बाद युवक को जख्मी हालत में आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक का इलाज किया जा रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद भोजपुर पुलिस आरा सदर अस्पताल में घायल और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। अपराधियों ने युवक को दो गोलियां मारी हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जख्मी युवक मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के बिचपुरा गांव निवासी राजेंद्र पवार का बेटा सोल्जर पवार (22) है। सोल्जर का पूरा परिवार अब भोजपुर जिले के कोईलवर गांव में रहता है। सोल्जर पवार शहर में घूम-घूम कर रुद्राक्ष की मालाएं बेचता है। सोल्जर को अपराधियों ने दो गोलिया मारी हैं, एक गोली उसके बाए साइड पंजरी और दूसरी दाहिने हाथ में लगी है। उसके बाद उसे जख्मी हालत में आरा सदर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन



 
घटना को लेकर घायल सोल्जर पवार ने बताया कि घर का राशन लाने के लिए कोईलवर बाजार गए हुए थे। उसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश बदमाश आए और गोली चला दी। अंधेरा होने की वजह से नहीं पहचान पाए। उसने बताया कि दो दिन पहले ही एमपी से वह कारोबार करने के लिए भोजपुर आए थे और घूम घूम कर रुद्राक्ष बेचते थे। यहां किसी से दुश्मनी भी नहीं है। उसने बताया कि अपराधी कोईलवर 65वां घाट के पास घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना की जानकारी मिलने के बाद भोजपुर एएसपी परिचय कुमार ने आरा सदर अस्पताल में पहुंचकर जख्मी युवक और उसके परिजन से जानकारी ली। वहीं, घटना को लेकर एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि युवक का किसी के साथ रास्ते में किसी बात पर विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस हर एक पहलू पर नजर रख कर मामले की तहकीकात कर रही है। जख्मी के बयान पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed