फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhojpur Bihar News : JDU party two leaders resigned against Waqf Board Bill Bhojpur bihar

Waqf Board Bill : वक्फ बोर्ड बिल से जदयू को फिर लगा झटका, भोजपुर के दो नेताओं ने भी कह दिया अलविदा

Fri, 04 Apr 2025 11:21 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 04 Apr 2025 11:21 PM IST
सार

Bihar : वक्फ बिल पास होने के बाद बिहार में सबसे ज्यादा प्रभाव जदयू पार्टी पर ही दिखाई दे रहा है। एक के बाद एक लगातार जदयू के बड़े और छोटे नेता इस्तीफा दे रहे है।

विज्ञापन
Bhojpur Bihar News : JDU party two leaders resigned against Waqf Board Bill Bhojpur bihar
jdu leader

विस्तार

वक्फ बिल पास होने के बाद बिहार में सबसे ज्यादा प्रभाव जेडीयू पार्टी पर ही दिखाई दे रहा है। एक के बाद एक लगातार जदयू के बड़े और छोटे नेता इस्तीफा दे रहे है।वक्फ़ बिल से नाराज़ अब भोजपुर के दो पार्टी सदस्य मो. दिलशान राइन और अफरीदी खान ने पार्टी से एवं अन्य जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जेडीयू जिला अध्यक्ष को त्यागपत्र लिखा है।पत्र में लिखा है, “वक्फ संशोधन बिल के प्रति आपकी पार्टी के समर्थन ने मेरे विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : मुस्लिम नेताओं-कार्यकर्ताओं का जदयू छोड़ना जारी; कल दो के बाद अब कितने नाम जुड़ गए?
विज्ञापन


वक्फ संशोधन बिल के लोकसभा में पारित होते ही नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड को लगातार झटक लग रहा है। अब युवा जेडीयू के दो नेता भोजपुर जिला से इस्तीफा दिए है।ईनके इस्तीफे से पहले जेडीयू नेता राजू नैयर, तबरेज सिद्दीकी अलीग, मोहम्मद शाहनवाज मलिक और मोहम्मद कासिम अंसारी ने भी इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने भाजपा के सहयोगियों और सांसदों सहित सभी धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों से वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने का आग्रह किया था।

आरा के युवा जेडीयू के नेताओ ने अपने पत्र में लिखा है कि हम जैसे लाखों करोड़ों भारतीय मुसलमानो का अटुट विश्वास था कि आप विशुद्ध रूप से सेकुलर विचारधारा के ध्वजवाहक हैं। लेकिन अब यह यकीन टुट गया है। वक्फ बिल संसोधन अधिनियम 2024 के तअलुक से जदयू के स्टैण्ड से हम जैसे लाखों करोड़ों समर्पित भारतीय मुसलमानों एवं कार्यकर्ताओं को गहरा अघात लगा है।नेताओ ने ये भी आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार अब मुस्लिम समुदाय के हित में कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्होंने वक्फ बोर्ड से संबंधित बिल का हवाला देते हुए कहा कि यह मुसलमानों के हित में नहीं है और नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।अतः मै पार्टी के प्राथमिक सदस्य से स्वेच्छा से त्याग पत्र दे रहा हूं। उल्लेखनीय है कि लोकसभा में मैराथन और गरमागरम बहस के बाद शुक्रवार की सुबह वक्फ संशोधन विधेयक को पारित कर दिया गया। इसके पक्ष में 128 और विरोध में 95 मत पड़े।

jdu leader

jdu leader

 

jdu leader

jdu leader

 

jdu leader

jdu leader

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed