फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Baba Saheb's picture was seen on the saffron flag in the procession of Ambedkar Jayanti in Bhojpur

Bihar: आंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा, भगवा झंडे पर दिखी बाबा साहब की तस्वीर; शहर में होने लगी चर्चा

Mon, 14 Apr 2025 12:58 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 14 Apr 2025 12:58 PM IST
सार

Bihar: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि संविधान में ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि आंबेडकर जी की तस्वीर केवल नीले झंडे पर ही लगाई जा सकती है। यह केवल एक भ्रम है, जिसे तोड़ने का प्रयास हमारी समिति ने किया है।

विज्ञापन
Bihar: Baba Saheb's picture was seen on the saffron flag in the procession of Ambedkar Jayanti in Bhojpur
भगवा झंडे पर बाबा साहब की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को आरा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा आंबेडकर सेवा समिति के बैनर तले रमना मैदान स्थित बाबा साहब की प्रतिमा से आरंभ होकर शहर का भ्रमण करते हुए पुनः उसी स्थान पर समाप्त हुई। इस दौरान शोभायात्रा में भगवा झंडे पर बाबा साहब की तस्वीर लगाई गई, जिसे लेकर शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

आमतौर पर आंबेडकर से जुड़े कार्यक्रमों में नीले झंडे का इस्तेमाल होता है, जो उनकी विचारधारा और दलित आंदोलन का प्रतीक माना जाता है। लेकिन इस बार पहली बार ऐसा देखने को मिला कि भगवा ध्वज पर बाबा साहब की तस्वीर लगाई गई, जिससे यह कार्यक्रम चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन


पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजक्ट गंगा पथ पुल में आई दरार, नौ अप्रैल को ही हुआ था लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा की अध्यक्षता अभय विश्वास भट्ट ने की, जबकि सचिव के रूप में यशवंत नारायण मौजूद रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी शामिल हुए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बाबा साहब भारत के भगवान हैं और हम भगवान को भगवा ध्वज पर ही स्थान देते हैं। संविधान में ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि आंबेडकर जी की तस्वीर केवल नीले झंडे पर ही लगाई जा सकती है। यह केवल एक भ्रम है, जिसे तोड़ने का प्रयास हमारी समिति ने किया है।

वहीं, शहरवासियों की प्रतिक्रिया इस मुद्दे पर बंटी हुई नजर आई। कुछ लोगों ने भगवा झंडे पर आंबेडकर की तस्वीर को नया प्रयोग बताते हुए सराहा, जबकि कुछ ने इसे परंपरा और विचारधारा के खिलाफ बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed