फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bhojpur-ara-nawada-police-station-sankat-mochan-nagar-finance-company-agent-house-firing-crime-news

Bihar News: अपराधियों का तांडव, फाइनेंस कंपनी के अभिकर्ता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

Mon, 15 Dec 2025 03:43 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 03:43 PM IST
सार

भोजपुर जिले के आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत संकट मोचन नगर मोहल्ले में बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के अभिकर्ता के घर पर सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी।

विज्ञापन
bhojpur-ara-nawada-police-station-sankat-mochan-nagar-finance-company-agent-house-firing-crime-news
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के आरा शहर में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला नवादा थाना क्षेत्र के संकट मोचन नगर मोहल्ले का है, जहां बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के अभिकर्ता के घर पर सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इलाके के लोग दहशत में हैं। पीड़ित की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी एवं वर्तमान में संकट मोचन नगर में रहने वाले सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो एक निजी फाइनेंस कंपनी में अभिकर्ता के रूप में कार्यरत हैं।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, अचानक पहुंचे बाइक सवार अपराधियों ने सुनील कुमार सिंह के घर के गेट को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और अपने-अपने घरों में दुबक गए। घटना की सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- BJP News: अपनी उम्र के बराबर ही भाजपा ने चुना कार्यकारी अध्यक्ष, रेस में इन धुरंधरों का नाम भी था

पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया है, जबकि घर के गेट पर गोलियों के स्पष्ट निशान भी पाए गए हैं। पीड़ित सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आबादी वाले इलाके में इस तरह सरेआम फायरिंग की घटना प्रशासन की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। उन्होंने आशंका जताई कि गांव में पूर्व में हुए विवाद को लेकर नामजद लोगों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित की ओर से नवादा थाना पुलिस को लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed