फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhaisur shot and killed his brother's wife

बिहार में रिश्तों का कत्ल: भैंसुर ने छोटे भाई की पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 14 Oct 2026 03:02 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 03:02 PM IST
सार

भोजपुर के अगिआंव गांव में बुधवार सुबह पारिवारिक विवाद के दौरान 40 वर्षीय सीमा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उनके भैंसुर सुमंत कुमार राय पर है। वारदात के बाद आरोपित फरार है। पुलिस जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
Bhaisur shot and killed his brother's wife
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भोजपुर जिले में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव गांव में बुधवार सुबह हुई इस वारदात में 40 वर्षीय सीमा देवी की मौत हो गई। हत्या का आरोप मृतका के भैंसुर सुमंत कुमार राय पर लगा है। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

मृतका की पहचान अगिआंव गांव निवासी अमित कुमार राय की पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सीमा देवी अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थीं। उनके पति वहां एक निजी कंपनी में काम करते हैं। करीब पांच दिन पहले ही सीमा अपने बच्चों के साथ गांव आई थीं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह घर के अंदर किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान सीमा देवी को पेट में गोली मार दी गई। गोली लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गैस रिसाव के बाद लगी भीषण आग, दो मासूम बच्चों की मौत, 17 लोग झुलसे; कई गोरखपुर रेफर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, संपत्ति विवाद भी हत्या की वजह हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ-1 सुशील कुमार और गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एसडीपीओ-1 सुशील कुमार ने बताया कि सीमा देवी की हत्या उनके भैंसुर सुमंत राय ने की है और वह फिलहाल फरार है। उन्होंने कहा कि घटना की मुख्य वजह पारिवारिक विवाद है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed