फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bagaha lic office guard gun firing upendra chaudhary injured bettiah bihar news

Bihar News: LIC ऑफिस में अचानक चली गोली, गार्ड की बंदूक से फायरिंग, ग्राहक के पेट में लगी गोली

Fri, 29 May 2026 10:05 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगहा Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Fri, 29 May 2026 10:05 PM IST
सार

बगहा स्थित एलआईसी कार्यालय में शुक्रवार को गार्ड की लोडेड बंदूक से अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में पिपरिया निवासी 40 वर्षीय उपेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
bagaha lic office guard gun firing upendra chaudhary injured bettiah bihar news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बगहा स्थित एलआईसी कार्यालय में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां तैनात एक गार्ड की लोडेड बंदूक से अचानक गोली चल गई। इस हादसे में पिपरिया निवासी 40 वर्षीय उपेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके पेट और हाथ में लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पैसा जमा कराने पहुंचे थे उपेंद्र चौधरी

घायल के रिश्तेदार और एलआईसी एजेंट राणा प्रताप चौधरी ने बताया कि वे उपेंद्र चौधरी को साथ लेकर एलआईसी कार्यालय में पैसा जमा कराने आए थे। उन्होंने उपेंद्र को काउंटर पर भेज दिया और खुद दूसरे काम में लग गए। इसी दौरान काउंटर के पास लोडेड बंदूक के साथ खड़े गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चल गई।
विज्ञापन


पेट और हाथ में लगी गोली

गोली उपेंद्र चौधरी के दाहिने पेट और बाएं हाथ में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोग जुट गए और पुलिस की मदद से घायल को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रेमी के परिवार ने शादी से किया इनकार, गुस्से और जिद में टावर पर चढ़ी युवती, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

गंभीर हालत में बेतिया रेफर

अनुमंडलीय अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. शिवांगी गुप्ता ने बताया कि घायल की स्थिति गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। एलआईसी कार्यालय के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं एसडीपीओ निहार भूषण फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं। पुलिस कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed