{"_id":"69c5609dd992372fa908cfdf","slug":"audio-conversation-viral-anant-singh-sho-collusion-patna-patna-news-c-1-1-noi1474-4095471-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मोकामा में वायरल ऑडियो से हड़कंप! पुलिस पर अवैध वसूली और मिलीभगत के आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मोकामा में वायरल ऑडियो से हड़कंप! पुलिस पर अवैध वसूली और मिलीभगत के आरोप, जांच शुरू
Thu, 26 Mar 2026 10:30 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोकामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोकामा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:30 PM IST
सार
मोकामा में एक वायरल ऑडियो ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऑडियो में सोनू नाम के युवक ने पंचमहला थाना के एसएचओ और पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली और संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। बातचीत में रुपए के लेन-देन, धमकी और अवैध काम की छूट जैसी बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन
मोकामा में वायरल ऑडियो से हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोकामा के नौरंगा जलालपुर निवासी सोनू और पंचमहला थाना की पुलिस के बीच कथित मिलीभगत का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में सोनू और स्थानीय चौकीदार रंजीत के बीच बातचीत सामने आई है, जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वायरल ऑडियो में सोनू आरोप लगा रहा है कि पंचमहला थाना के एसएचओ कुंदन कुमार को वह नियमित रूप से डेढ़ लाख रुपए भेजता था। इसके बदले पुलिस की तरफ से उसके गिरोह को अवैध काम करने की छूट मिली हुई थी। सोनू ऑडियो वायरल करने की धमकी भी देता है और कहता है कि एसएचओ को रुपए लेने के मामले में फंसा देगा।
धमकी और दबाव के भी आरोप
ऑडियो में सोनू यह भी कहता है कि पुलिस और अनंत सिंह की मिलीभगत से उसे डराया जा रहा है। वह आरोप लगाता है कि उसके पिता को भी धमकी दी गई है। इस मामले में एसडीपीओ-1 रामकृष्ण ने बताया कि सोनू और एक चौकीदार के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि ऑडियो में रुपए के लेन-देन और अन्य बातें सामने आई हैं।
हालिया मामले से भी जुड़ा कनेक्शन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाल ही में पंचमहला थाना में एक मामला दर्ज हुआ था, जिसमें एक जेसीबी और अवैध हथियार बरामद किए गए थे। इस मामले को लेकर भी ऑडियो में बातचीत होने की बात सामने आई है। एसडीपीओ ने कहा कि ऑडियो की जांच की जाएगी और सत्यापन के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: फर्जी बीएड अंकपत्र पर बनी शिक्षिका, निगरानी जांच में खुला बड़ा खेल, अब दर्ज हुआ केस
अवैध बालू खनन से जुड़ाव की जांच
पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों के नाम गंगा किनारे अवैध बालू खनन में भी सामने आते रहे हैं। इसकी भी जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। वायरल ऑडियो में सोनू चौकीदार रंजीत से कहता है कि एसएचओ कुंदन कुमार लाखों रुपए लेते थे और चौकीदार ही पैसे पहुंचाता था। चौकीदार इस बात को स्वीकार करता सुनाई देता है। इस पर सोनू ऑडियो वायरल करने की धमकी देता है।
जेसीबी जब्ती और दबाव की बात
सोनू आरोप लगाता है कि एसएचओ ने पैसे लेने के बाद भी उसकी जेसीबी जब्त कर ली। वह यह भी कहता है कि पुलिस अनंत सिंह के कहने पर उसके घर जाकर धमकी देती है। सोनू का कहना है कि थाना प्रभारी उस पर कोर्ट में गवाही नहीं देने का दबाव बना रहे हैं। वह दावा करता है कि उसके पास पुलिसकर्मी के पैसे लेते हुए वीडियो भी हैं, जिन्हें वह वायरल कर देगा। सोनू ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसके गिरोह के दो लोगों को हथियार देकर झूठे केस में फंसा दिया। उसके पास पैसे लेते हुए तीन वीडियो होने का भी दावा किया गया है।