{"_id":"648702b0c594ceb30e00eace","slug":"attempted-robbery-from-petrol-pump-manager-in-patna-criminals-shot-on-failure-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शाहजहांपुर में पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट की कोशिश; असफल होने पर अपराधियों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शाहजहांपुर में पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट की कोशिश; असफल होने पर अपराधियों ने मारी गोली
Mon, 12 Jun 2023 05:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 12 Jun 2023 05:04 PM IST
सार
कृति पेट्रोल पंप का मैनेजर पंकज कुमार सोमवार को शाहजहांपुर स्थित स्टेट बैंक में पैसा जमा कराने जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उससे रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। लूट में असफल होने पर अपराधियों ने पंकज पर गोलियां चला दीं, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल पेट्रोल पंप मैनेजर पंकज कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पटना के शाहजहांपुर में सोमवार को पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूटपाट में असफल रहने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घायल अवस्था में पेट्रोल पंप के मैनेजर को इलाज के लिए एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। उसके बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कृति पेट्रोल पंप के मैनेजर पंकज कुमार अपने एक अन्य पेट्रोल पंप के स्टाफ के साथ सोमवार को शाहजहांपुर स्थित स्टेट बैंक में पैसा जमा कराने जा रहा था। इसी दौरान शाहजहांपुर गांव के नजदीक मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उससे रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इसे लेकर मैनेजर और अपराधियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान खुद को कमजोर पड़ता देख अपराधियों ने पंकज कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस बीच एक गोली पंकज कुमार की उंगली में लगी और वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। इस बीच मौका मिलते ही अपराधी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन