फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Asian Women Hockey Champion Trophy Exciting turn in semi-final teams will come out strengthen their claim

एशियन वीमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल दौड़ में रोमांचक मोड़, अपनी दावेदारी मजबूत करने उतर रही टीमें

Thu, 14 Nov 2024 01:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Nov 2024 01:18 PM IST
सार

टूर्नामेंट अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। जहां सेमीफाइनल की दौड़ में कई टीमें अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए मैदान में उतर रही हैं। वहीं, दिन के पहले मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने पहले कॉवार्टर में बढ़त बना ली है और 1-0 से आगे है। मलेशिया और दक्षिण कोरिया के बीच मुकाबला हो रहा है।

विज्ञापन
Asian Women Hockey Champion Trophy Exciting turn in semi-final teams will come out strengthen their claim
एशियन वीमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक दिन के विश्राम के बाद एशियन वीमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज फिर से रोमांच की वापसी होगी। टूर्नामेंट अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। जहां सेमीफाइनल की दौड़ में कई टीमें अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए मैदान में उतरी हैं।

विज्ञापन


दिन के महत्वपूर्ण मुकाबले: कोरिया-मलेशिया के बीच करो या मरो की स्थिति
कोरिया की टीम, जो वर्तमान में एक अंक के साथ चौथे स्थान पर है। मलेशिया के विरुद्ध बड़ी जीत की तलाश में होगी। कप्तान चीयोन यूनबी के नेतृत्व में टीम ने भारत और जापान के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। वहीं, मलेशिया की टीम अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई है।
विज्ञापन




चीन-जापान: शक्ति प्रदर्शन का मुकाबला
दिन का सबसे रोचक मुकाबला होगा चीन और जापान के बीच। चीन की टीम, जिसने अब तक 20 गोल दागे हैं, सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए मैदान में उतरेगी। जापान, जो दो ड्रॉ के साथ संघर्ष कर रहा है, अपनी आक्रामक रणनीति पर भरोसा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-थाईलैंड: मेजबान की बड़ी परीक्षा
मेजबान भारत, जो चीन के साथ छह अंकों के साथ शीर्ष पर है, थाईलैंड के खिलाफ अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगा। हालांकि, थाईलैंड ने जापान के खिलाफ अपने पिछले मैच में दिखाया है कि वह किसी भी बड़ी टीम को चुनौती दे सकता है।




टूर्नामेंट की वर्तमान स्थिति: अंक तालिका
1. चीन: 6 अंक
2. भारत: 6 अंक
3. जापान: 2 अंक
4. कोरिया: 1 अंक
5. थाईलैंड: 0 अंक

शीर्ष गोल स्कोरर

  • जीनजुआंग टैन (चीन): 4 गोल

  • संगीता कुमारी (भारत): 3 गोल

  • यन्नान झू (चीन): 3 गोल

  • अन्हुई यू (चीन): 3 गोल 

  • दीपिका (भारत): 2 गोल


आज का कार्यक्रम

  • दोपहर 12:15 बजे: कोरिया बनाम मलेशिया

  • दोपहर 2:30 बजे: जापान बनाम चीन

  • शाम 4:45 बजे: भारत बनाम थाईलैंड


टूर्नामेंट के इस महत्वपूर्ण मोड़ पर हर टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। विशेष रूप से कोरिया और जापान के लिए यह दिन निर्णायक साबित हो सकता है, जबकि भारत और चीन अपनी स्थिति और मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed