फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Asia Rugby Championship 2025: Rugby's mega event on Bihar's soil, Asia's top players will gather in Rajgir

Asia Rugby Championship 2025: बिहार की धरती पर रग्बी का महाकुंभ, राजगीर में जुटेंगे एशिया के शीर्ष खिलाड़ी

Sun, 03 Aug 2025 02:06 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 03 Aug 2025 02:06 PM IST
सार

बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में 9-10 अगस्त को एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन होने जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में एशिया के शीर्ष 8 पुरुष और 8 महिला रग्बी टीमें भाग लेंगी।
 

विज्ञापन
Asia Rugby Championship 2025: Rugby's mega event on Bihar's soil, Asia's top players will gather in Rajgir
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Meta AI

विस्तार

बिहार एक बार फिर वैश्विक खेल मानचित्र पर चमकने को तैयार है। 'सेपकटेकरा' गेम की मेजबानी के बाद अब राज्य रग्बी जैसे अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन की ओर कदम बढ़ा चुका है। 9 और 10 अगस्त को राजगीर में एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें एशिया की टॉप 8 पुरुष और 8 महिला टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


इन देशों की टीमें लेंगी हिस्सा
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत, हांगकांग, चीन, यूएई, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया (केवल पुरुष टीम) और नेपाल (केवल महिला टीम) की टीमें शिरकत करेंगी। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाला यह आयोजन न केवल खेल भावना को नई ऊंचाई देगा बल्कि बिहार के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी साबित होगा।
विज्ञापन


7 अगस्त से राजगीर पहुंचेंगी टीमें, 8 को उद्घाटन समारोह
चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली टीमें 7 अगस्त से राजगीर पहुंचने लगेंगी। 8 अगस्त को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के कबड्डी हॉल में भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें बिहार की सांस्कृतिक झलक और खेल भावना की झंकार देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल बोस ने की मुख्यमंत्री की सराहना
पूर्व रग्बी खिलाड़ी और अभिनेता राहुल बोस ने बिहार में रग्बी चैंपियनशिप के आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आयोजन राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन का ही नतीजा है कि बिहार में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन संभव हो पा रहा है।

ये भी पढ़ें:  रिमांड होम में बाल कैदी ने किया सुसाइड, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव; पांच दिन पहले आया था


बिहार के खिलाड़ियों से भी सजेगी भारतीय टीम
टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में बिहार के कई युवा खिलाड़ी शामिल होंगे, जिन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय और स्कूल स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। नेशनल गेम्स में बिहार की महिला टीम ने रजत पदक जीता, जबकि स्कूल गेम्स में बालक व बालिका टीमों ने कई श्रेणियों में चैंपियनशिप अपने नाम की है।


एशिया की शीर्ष रैंकिंग टीमें लेंगी हिस्सा
गौरतलब है कि एशिया के 32 देशों में से केवल शीर्ष 8 रैंकिंग वाली टीमें ही इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेती हैं। ऐसे में यह टूर्नामेंट किसी साधारण आयोजन से कहीं बढ़कर है। इसमें एशिया के सबसे बेहतरीन युवा रग्बी खिलाड़ी आमने-सामने होंगे और बिहार अपने अतिथि सत्कार व आयोजन क्षमता का परिचय देगा।

रग्बी को मिला बिहार में प्राथमिकता
बिहार में रग्बी को 14 प्राथमिकता वाले खेलों में शामिल किया गया है। ऐसे में इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन से न केवल राज्य के खेलों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि युवाओं को भी नई प्रेरणा और अवसर मिलेंगे। राजगीर इस आयोजन के माध्यम से एक बार फिर दुनिया के सामने बिहार के गौरव, संस्कृति और खेल क्षमता की पहचान कराने जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed