फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Asia Cup Hockey 2025: India and Korea draw 2–2, this big weakness came to the fore

Asia Cup Hockey 2025: भारत और कोरिया का रोमांचक 2–2 से ड्रॉ, सामने आई ये बड़ी कमजोरी

Thu, 04 Sep 2025 02:57 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 04 Sep 2025 02:57 PM IST
सार

Asia Cup Hockey 2025: राजगीर में खेले गए एशिया कप हॉकी 2025 के सुपर-4 मैच में भारत और दक्षिण कोरिया का मुकाबला 2–2 से ड्रॉ रहा। 

विज्ञापन
Asia Cup Hockey 2025: India and Korea draw 2–2, this big weakness came to the fore
– भारत और कोरिया का रोमांचक 2–2 से ड्रॉ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगीर की ऐतिहासिक धरती पर खेले गए एशिया कप हॉकी 2025 के सुपर-4 मैच में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच मुकाबला रोमांचक ड्रॉ में समाप्त हुआ। 2–2 के इस परिणाम से भारतीय टीम और कोच क्रेग फुल्टन पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि मैच में रणनीतिक चूक, डिफेंस की कमजोरियाँ और गोल के मौकों को भुनाने में कमी साफ़ नजर आई।
विज्ञापन


तेज़ बारिश के बावजूद दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मैच की शुरुआत से ही भारत ने आक्रामक खेल दिखाया और हार्दिक सिंह ने शानदार स्टिक वर्क के दम पर कोरियाई डिफेंडरों को मात देते हुए गोल किया, जिससे भारत ने बढ़त हासिल की। हालांकि, कोरिया ने जल्दी वापसी की। 12वें मिनट में जीहुन यांग ने पेनल्टी स्ट्रोक से स्कोर बराबर किया और 14वें मिनट में ह्योनहोंग किम के पेनल्टी कॉर्नर गोल से कोरिया 2–1 से आगे बढ़ गया। ये गोल भारतीय रक्षापंक्ति की गलतियों और अनुशासनहीनता का परिणाम थे।
विज्ञापन


भारत ने कई मौके बनाए, हार्दिक सिंह, विवेक सागर और राजकुमार पाल ने कई अच्छे पास दिए, लेकिन फॉरवर्ड खिलाड़ियों—विशेषकर अभिषेक और सुखजीत—ने मौकों का फायदा नहीं उठाया। कोरियाई गोलकीपर जेहान किम के शानदार बचाव ने भी भारतीय जीत की राह रोकी। अंतिम क्वार्टर में मंदीप सिंह के रिवर्स स्टिक गोल ने भारत को बराबरी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के आंकड़े:
  • सर्कल एंट्री: भारत – 35, कोरिया – 11
  • गोल पर शॉट: भारत – 7, कोरिया – 3
  • पेनल्टी कॉर्नर: भारत – 6, कोरिया – 3
  • पेनल्टी स्ट्रोक: भारत – 1, कोरिया – 0

अंकड़ों से साफ़ है कि भारत ने दबदबा बनाया, लेकिन गोल में बदलने की क्षमता कमजोर रही। कोरियाई गोलकीपर के प्रदर्शन ने भी चुनौती बढ़ा दी।


ये भी पढ़ें: जदयू को मिल सकती हैं 100 सीटें; अपने कोटे से बाकी सहयोगियों को सीट देगी भाजपा 


विश्लेषक मानते हैं कि भारतीय टीम को अपनी तेज़ शुरुआत को बनाए रखते हुए डिफेंस में अनुशासन और संयम रखना होगा। पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने की दक्षता भी बढ़ानी होगी। मिडफील्ड में हार्दिक सिंह, मनप्रीत और विवेक सागर ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन फॉरवर्ड खिलाड़ियों अभिषेक, सुखजीत, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत को गोल करने में और सटीकता लाने की आवश्यकता है। अब भारत का अगला मुकाबला सुपर-4 में शानदार लय में चल रही मलेशिया से होगा। मलेशिया की तेज़ रफ्तार और तकनीकी मजबूती चुनौतीपूर्ण होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भारत मौकों को यूँ ही गंवाता रहा और डिफेंस की पुरानी गलतियों को दोहराया, तो आगे का सफर कठिन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed